National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 4:02 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 4:02 pm

आम आदमी पार्टी की एक प्रदेश व जिला कार्यसमिति की बैठक हुई

 19 अक्टूबर 2024 को आम आदमी पार्टी की एक प्रदेश व जिला कार्यसमिति की बैठक हुई जिसमें प्रदेश सहप्रभारी दिल्ली व त्रिलोकपुरी विधायक श्री रोहित मेहरौलिया जी प्रदेश अध्यक्ष श्री एस एस कलेर जी और साथ में पूरी प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी एवं सभी मोर्चों के अध्यक्ष उपस्थित रहे ।

आज के इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से आए हुए सभी पदाधिकारियो ने अपनी विस्तृत प्प रिपोर्ट को प्रस्तुत किया जिसमें सभी जिलों से आए हुए जिला अध्यक्ष और सभी मोर्चों के अध्यक्ष ने अपनी रिपोर्ट कोसहज प्रस्तुत किया। प्रदेश प्रभारी वरिंदर कुमार गोयल जी ने वीडियो कॉल करके सभा को संबोधित किया। प्रदेश सह प्रभारी जी ने उत्तराखंड संगठन द्वारा संगठन के निर्माण पर हुए कार्यों से अपनी संतुष्टि जाहिर की और कहा कि उत्तराखंड आप संगठन जिस तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है यह अपने आप में अद्भुत है। उन्होंने कहा कि आप लोगों की मेहनत को देखकर के अरविंद केजरीवाल जी भी प्रभावित हैं और उन्होंने उत्तराखंड में मनीष सिसोदिया जी का कार्यक्रम जल्द ही उत्तराखंड में लगाने का वादा किया है। प्रदेश सह प्रभारी जी ने बडकहा की उत्तराखंड में आप संगठन जनहित के मुद्दों को उठा रहा है इससे प्रदेश की भाजपा सरकार घबराई हुई है,

आम आदमी पार्टी आने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए पूरी तरीके से तैयार हो चुकी है और पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव को पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी और यहां से जो पार्टी में ऊर्जा मिलेगी उससे आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव बजमें पार्टी विजयी हो कर उत्तराखंड में सरकार बनाएगी।

आज के इस कार्यक्रम में नैनीताल में लगभग 200 से ऊपर कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

मनोज चौधरी

प्रदेश मीडिया सह प्रभारी

गढ़वाल मंडल

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।