National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 2:50 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 2:50 am

बस्तियों में रहने वाली महिलाओं एवं बच्चों के साथ एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

देहरादून, दिनांक 15 मार्च 2026 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरफ़ीना ट्रस्ट द्वारा आईएसबीटी क्लेमेंटाउन क्षेत्र की बस्तियों में रहने वाली महिलाओं एवं बच्चों के साथ एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए प्रेरित करना तथा बच्चों में आत्मविश्वास और प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान ओपन शेल्टर के बच्चों एवं प्रशिक्षु बालिकाओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों और स्थानीय महिलाओं ने सराहा। बच्चों की प्रस्तुतियों ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रोबेशन अधिकारी देहरादून मीना बिष्ट उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया तथा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना की।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष नमिता ममगाई तथा क्षेत्रीय पार्षद भी उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के हित में किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए सरफ़ीना ट्रस्ट की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में सरफ़ीना ट्रस्ट की ओर से सिस्टर नम्रता, दीपा, मैरी एवं आरती ने संस्था द्वारा महिलाओं और बच्चों के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, परामर्श एवं कौशल विकास के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस दौरान सेंट मेरी हॉस्पिटल से आए चिकित्सकों द्वारा महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्रोटेक्शन अधिकारी संपूर्णा भट्ट सहित संस्था एवं विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा स्थानीय महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन महिला सशक्तिकरण के संदेश और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के संकल्प के साथ किया गया।

 

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।