National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 6, 2026 4:00 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 6, 2026 4:00 pm

एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 48 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।


वीर शहीद केसरी चंद्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 48 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

01 अक्टूबर 2024, डाकपत्थर
वीर शहीद केसरी चंद्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन
वीर शहीद केसरी चंद्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सुभारती हॉस्पिटल झाझरा देहरादून के सहयोग से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 48 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.एस. नेगी ने अपने संबोधन में छात्रों और उपस्थित लोगों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
इस अवसर पर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजकुमारी भंडारी चौहान ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान एक नेक कार्य है, जो जीवन बचाने का सशक्त माध्यम है, और इस कार्य से सामाजिक एकता को भी बल मिलता है।
रक्तदान शिविर में सुभारती अस्पताल से आए हुए विशेषज्ञों की टीम एवं महाविद्यालय की रेड क्रॉस यूनिट ने शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर राधेश्याम गंगवार, डॉ अरविंद अवस्थी, डॉ रोशन लाल केश्टवाल, डॉ पूजा राठौर, कार्यक्रम अधिकारी दिलीप भाटिया, डॉ नीलम ध्यानी, रेड क्रॉस यूनिट संयोजक डॉ अशोक कुमार, डॉ माधुरी रावत, सीमा पुंडीर, डॉ गरिमा आदि सहित समस्त शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *