National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 4:51 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 4:51 pm

जिला हल्द्वानी नैनीताल मैं आम आदमी पार्टी के द्वारा एक भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया

 

जिला हल्द्वानी नैनीताल मैं आम आदमी पार्टी के द्वारा एक भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया

 

आज जिला हल्द्वानी नैनीताल मैं आम आदमी पार्टी के द्वारा एक भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो लोगों ने सदस्यता ग्रहण करी , साथ ही साथ युवा साथियों ने जो कॉलेज में चुनाव की तैयारी कर रहे हैं आम आदमी पार्टी की शीर्ष से नेतृत्व के साथ मिलकर आगे चुनाव लड़ने एवं आम आदमी पार्टी का सहयोग करने का संकल्प लिया। जिस कार्यक्रम में अध्यक्षता हमारे प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर जी द्वारा की गई जिसमें जिला अध्यक्ष हर्ष सिरोही जी द्वारा अपने लोगों को सदस्यता दिलवाई गई साथ ही साथ कई सारे साथियों को आम आदमी परिवार के साथ रूबरू करवाया , जिस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी प्रदेश महामंत्री डी एस कौटिल्य जी एवं प्रदेश अध्यक्ष बंगाली समाज प्रकोस्ट श्री सुभाष व्यापारी जी एवं प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्रीकांत खंडेलवाल जी प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अब्दुल कादिर जी एवं जिला संगठन मंत्री पंकज कुमार जी जिला कोषाध्यक्ष दीप आर्य जी, मीडिया प्रभारी फैसल अली अब्बासी एवं सोशल मीडिया प्रभारी जानकी शर्मा जी की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न किया गया।

जिसने पंकज जोशी जी, प्रणय पाली जी विकास शर्मा जी क्षितिज तोलिया जी आदित्य थापा जी योगेश बर्फ लाल जी मोहित रावत जी नरेंद्र बिष्ट जी हर्ष शर्मा जी दीपक कुमार जी नवनीत बिष्ट जी जतिन पाठक जी विनय लोहानी जी अविनाश रंधावा जी, मोहित कुमार जी सौरभ जी अतुल जी अनुज जी सलमान जी आसिफ जी देव जी हर्षित जोशी जी पंकज बिष्ट जी और अविनाश बगड़वाल जी एवं अन्य साथियों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता प्राप्त की।

कॉलेज के चुनाव की तैयारी कर रहे हर्षित भारती जी (उपसचिव), यतिन पांडे जी (सचिव) एवं ललित मेवाड़ी जी (कोषाध्यक्ष) ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति एवं सहयोग प्रदान किया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।