National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 7:26 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 7:26 pm

27 पात्र लाभार्थियों को आवास की चाबी व रसोई घर में आवश्यक सामान हेतु प्रत्येक लाभार्थी को 6000 रु० के चेक मा० विधायक गंगोत्री विधान सभा सुरेश चौहान व मुख्य विकास अधिकारी श्री एस०एल० सेमवाल ने संयुक्त रूप से वितरित कियें l

राजेंद्र सिंह चौहान

उत्तरकाशी उत्तराखंड

 

 

उत्तरकाशी 24 नवंबर 2024

 

आज विकास खडं भटवाडी़ के ग्राम पंचायत नाल्ड में वासुकी नाग देवता प्रांगण में केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंन्तर्गत 27 पात्र लाभार्थियों को आवास की चाबी व रसोई घर में आवश्यक सामान हेतु प्रत्येक लाभार्थी को 6000 रु० के चेक मा० विधायक गंगोत्री विधान सभा सुरेश चौहान व मुख्य विकास अधिकारी श्री एस०एल० सेमवाल ने संयुक्त रूप से वितरित कियें l

इस अवसर पर मा० विधायक ने कहा कहा कि आवास योजना केन्द्र सरकार की उन आवास विहिन लोगों के लिये कल्याणकारी योजना है l जिनके पास स्वयं के भवन नहीं है l निश्चित रूप से आवास प्राप्त कर पात्र लोग इस योजना का लाभ ले रहे है l मा० प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में विकास का लाभ अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है l

 

तत्पश्चात मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्वजल परियोजना से सम्बंधित कार्यो का गांव में स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया l खंड विकास अधिकारी भटवाडी़ को उन्होंने निर्देशित किया कि सीमांत विकास कार्यक्रम के तहत विकासत्मक कार्यों को प्राथमिकता प्रदान करते हुये कार्यों की मानिटरिंग आवश्यक रूप से सुनिश्चित की जाये l

 

वहीं विभिन्न पात्र लाभार्थियों के आवासों का भी मुख्य विकास अधिकारी ने नाल्ड गांव में स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया l ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि गांव में साफ-सफाई की परस्पर व्यवस्था बनी रहे l

इससे पूर्व उन्होंने पर्यटन की दृष्टि से विख्यात डोडीताल पड़ाव के आगोडा गांव में होमस्टे व सम्पर्क मार्गों का भी स्थलीय निरीक्षण कर सम्पर्क मार्गों के सुधारीकरण को लेकर खंड विकास अधिकारी को सीमांत विकास योजना में सम्पर्क मार्गों के कार्यों को क्रियान्वित करने के निर्देश दिये l पर्यटन को बढ़ावा देने तथा स्वरोजगार की अपार सम्भावनाओं से सीमांत क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने प्रभावी रूप से ठोस कार्य- योजना के तहत कार्य किये जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की l

 

इस मौके पर दयारा बुग्याल पर्यटन समिति के अध्यक्ष मनोज राणा, भाजपा पूर्व मीडिया प्रभारी विजयपाल मखलोगा, आदि उपस्थित रहे l

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।