अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”
आठ सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल से मिले पूर्व मंत्री शंखलाल मांझी
भारतीय मछुआ महासंघ के तत्वावधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष शंखलाल मांझी के नेतृत्व में भारतीय मछुआ महासंघ का प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलकर मछुआ समाज के हितों को लेकर मुलाकात किये। जिसमें कुल आठ सूत्रीय मांगों को उन्होंने राज्यपाल के समक्ष रखा । जिसमें उत्तर प्रदेश के 18 प्रतिशत आबादी वाले मछुआरा समाज के विभिन्न मुद्दों जैसे आरक्षण, जीविकोपार्जन हेतु नदी, तालाब, बालू मोरंग पटृटे में राजस्व एवं वरीयता जैसे विभिन्न मुद्दे शामिल रहे। उक्त मुद्दों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शंखलाल मांझी ने राज्यपाल से मिलकर मछुआ समाज के हितों के अतरिक्त उनके सामाजिक राजनीतिक शैक्षिक और आर्थिक मुद्दों पर भी चर्चा किये। उन्होंने बताया कि मछुआ समाज देश व संविधान प्रदत्त सुविधाओं से बहुत दूर है जिसके लिए हम राज्यपाल के माध्यम से सरकार से मांग रखें हैं कि जल्द से जल्द हमारे समाज को आरक्षण दिया जाए। उनके साथ में प्रदेश अध्यक्ष शिवचरण कश्यप, महासचिव दिनेश मांझी, राष्टीय कोषाध्यक्ष अंकुर मांझी, व रवि निषाद शामिल रहे।






