National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 1:40 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 1:40 am

हॉकी प्रतियोगिता का आगाज, प्रभारी मंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा- यह आयोजन महिला हॉकी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में सहायक

हॉकी प्रतियोगिता का आगाज, प्रभारी मंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा- यह आयोजन महिला हॉकी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में सहायक

जलालपुर ,अंबेडकरनगर: आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में चार दिवसीय अंतरराज्यीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव और बोधिसत्व यूनिवर्सिटी की चांसलर डॉ. मधुलिका सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।.उद्घाटन से पूर्व मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने आचार्य नरेंद्र देव एवं स्वर्गीय अनिरुद्ध सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, पूर्व सांसद रितेश पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष साधु वर्मा, चेयरमैन ओमकार गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव ,मिथिलेश त्रिपाठी,समाजसेवी ममता पटेल,पूर्व विधायक अनीता कमल उपस्थित रहे। खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं महिला हॉकी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक त्रिपाठी ने किया. मुकाबलों की रोमांचक कमेंट्री कुलवीर सिंह ने की। आधिकारिक टीम में मनीष द्विवेदी, खुर्शीद अहमद, आशा आगरा, मेराज गोरखपुर, परवेज अख्तर (देवरिया) और चाँदनी सोनकर (आज़मगढ़) मौजूद रहे। संचालन अनुपमा सिंह और आशुतोष सिंह ने किया, संयोजक देवेश मिश्र, कोषाध्यक्ष आनंद जायसवाल, सचिव सनी पाण्डेय, सह-संयोजक आशुतोष सिंह,सहनवाज ने अहम भूमिका निभाई।खिलाड़ियों ने अपने हुनर और जुझारूपन का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे पूरे टूर्नामेंट को लेकर काफी रोमांच पैदा हो गया है। विहिप जिलाध्यक्ष हृदयमणि मिश्र, एसडीएम राहुल गुप्ता, जिला मंत्री चन्द्रिका प्रसाद, पंकज वर्मा,, सीओ अनूप कुमार सिंह, कोतवाल अजय प्रताप यादव, वरिष्ठ नेता के.के. मिश्र, राम किशोर राजभर, संजीव मिश्र, शिवपुजन वर्मा, सुमित्रा त्रिपाठी, रुक्मिणी मिश्रा,आशा वर्मा,लखमीचंद, आदित्य गोयल,विकास निषाद,अंजू पांडे,नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, शाश्वत मिश्र, आशाराम मौर्या,शिवराम मिश्र,कृष्ण अग्रहरि,विकास सोनकर, रामवृक्ष भार्गव, सुरेश गुप्त, अमित गुप्त, संतोष गुप्ता, गौरव उपाध्याय, सप्रिय गोयल, राजकुमार सोनी, मनोज पांडे, बेचन पांडे, सीताराम अग्रहरि, इशहक अंसारी,एके पांडे समेत खेलप्रेमी मौजूद रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।