National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 5:17 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 5:17 am

विकासनगर में पुलिस का फ्लैग मार्च अपराधियों में खौफ, जनता में सुरक्षा का भरोसा जगाने का प्रयास

विकासनगर में पुलिस का फ्लैग मार्च अपराधियों में खौफ, जनता में सुरक्षा का भरोसा जगाने का प्रयास

भास्कर समाचार सेवाविकास नगर। बढ़ते अपराध के ग्राफ को काबू में करने और क्षेत्रवासियों को सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए देर शाम विकासनगर बाजार क्षेत्र में पुलिस ने प्रभावी फ्लैग मार्च निकाला। एसपी देहात पंकज गैरोला के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने पैदल मार्च करते हुए अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।

बीते कुछ दिनों से विकासनगर और आसपास के इलाकों में आपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा देखा जा रहा था, जिससे स्थानीय लोगों में असुरक्षा का माहौल बन गया था। अपराधियों पर सख्ती बरतने और अपराध के बढ़ते रुझान को रोकने के मकसद से पुलिस ने यह कदम उठाया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने बाजार के मुख्य मार्गों, गलियों और संवेदनशील स्थानों पर गश्त की। लोगों से बातचीत करते हुए पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि किसी भी प्रकार के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी देहात पंकज गैरोला ने मौके पर कहा, क्षेत्र में अपराध को जड़ से खत्म करने के लिए हमारी पुलिस फोर्स पूरी मुस्तैदी से कार्यरत है। हमने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि गश्त बढ़ाई जाए, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाए और अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पुलिस की इस सक्रियता से स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में राहत की भावना दिखी। कई लोगों ने फ्लैग मार्च की तारीफ करते हुए कहा कि पुलिस की मौजूदगी से अपराधियों में खौफ पैदा होगा और शाम के समय बाजार में आने-जाने वाले लोगों को सुरक्षित महसूस होगा।

पुलिस ने आगे बताया कि फ्लैग मार्च के अलावा नियमित गश्त, नाकाबंदी और सीसीटीवी निगरानी को और मजबूत किया जा रहा है। एसपी गैरोला ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध को रोकने में मदद मिल सके।

यह कार्रवाई उत्तराखंड पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का हिस्सा बताई जा रही है, जिसके तहत देहात क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।