National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 6, 2026 10:06 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 6, 2026 10:06 am

विषयाधारित रिले प्रतियोगिता” का सफल आयोजन

विषयाधारित रिले प्रतियोगिता” का सफल आयोजन

द सेपियंस विद्यालय, हरबर्टपुर में विषय ज्ञान पर आधारित विषयाधारित रिले प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 5 से 9 तक के सेक्शन A, B, C के प्रत्येक विषय के दो-दो विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस प्रतियोगिता का संचालन अध्यापक विभु गोयल और सचिन पंवार द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में विषयगत ज्ञान, त्वरित सोच, टीम-वर्क तथा प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देना था।

विभिन्न टीमों के विद्यार्थियों ने हिंदी, अंग्रेज़ी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर जैसे विषयों से संबंधित प्रश्नों को हल करके अपने ज्ञान और कौशल का उत्कर्ष प्रदर्शन किया। इस

प्रतियोगिता के परिणाम निम्नानुसार रहे-

हिंदी,विज्ञान और गणित में सेंक्शन A

सामान्य ज्ञान , अंग्रेजी और कंप्यूटर में सेंक्शन B

सामाजिक विज्ञान में सेंक्शन C

ने सबसे कम समय में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी और डायरेक्टर सुश्री रश्मि गोयल ने विद्यार्थियों के उत्साह, अनुशासन भावना की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में नेतृत्व, सहयोग तथा विषयों के प्रति रुचि को बढ़ाती हैं। इस अवसर पर बीना शर्मा, आशा गुसाई, अंजू शर्मा, विद्या जोशी, नेहा कोठारी , अंजलि कोठारी शिवम, अदिति , पारुल, आशीष, वंदना रावत, कृष, पुष्पा, आदि अध्यापक मौजूद रहे

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *