National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 7:06 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 7:06 am

2 वन्य जीव तस्कर 01 भालू पित्त व 05 नाखून जंगली जानवरों के साथ आये एसटीएफ की गिरफ्त में।।

कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्पेशल टास्क फोर्स, देहरादून, उत्तराखंड।

’प्रेस रिलीज- दिनांक 11-12-2024

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,उत्तराखंड एसटीएफ की रणनीति-02 वन्य जीव तस्कर 01 भालू पित्त व 05 नाखून जंगली जानवरों के साथ आये एसटीएफ की गिरफ्त में।।

एसटीएफ का वन्य जीव जंतु तस्करों पर कड़ा प्रहार।

उत्तराखंड एसटीएफ की टीम द्वारा 02 वन्य जीव तस्कर को थाना विकासनगर, देहरादून क्षेत्र से किया गया गिरप्तार।

देश में वन्य जीव अंगो की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों की अवैध गतिविधियों की रोकथाम व धरपकड़ हेतु पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ उत्तराखंड पुलिस द्वारा एसटीएफ को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके अनुक्रम में ’एसएसपी एसटीएफ श्री नवनीत भुल्लर द्वारा अपनी टीमों को स्पष्ट निर्देशित किया गया है की वन्य जीवों की तस्करी में संलिप्त प्रत्येक तस्कर की कुंडली तैयार कर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।* इसी क्रम में उत्तराखंड एसटीएफ को वन्य जीव तस्करी की सूचना मिलने पर आज जनपद देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से 02 वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद भालू पित्त ( वजन 155 ग्राम) व 05 नाखून जंगली जानवर के बरामद किए गए।

उक्त मामले में एसएसपी एसटीएफ श्री नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि उत्तराखण्ड एसटीएफ को मैनुवली सूचना मिली थी कि विकासनगर देहरादून क्षेत्र में वन्य जीव जन्तुओं के अंगो तथा भालू पित्त की अवैध तस्करी हो रही है, जिसे उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा अपने स्थानीय सूत्रों से मेैनुवली डेवलप किया गया जिस पर आज विकासनगर से यमुनोत्री जाने वाले रास्ते हतीयारी ग्राम से पहले मोटर साइकिल पर आते हुए 02 व्यक्ति को गिरप्तार किया गया है जिन्होंने अपना नाम भगवान सिंह रावत व जितेन्द्र सिंह पुंडीर बताया और भगवान सिंह रावत के कब्जे से 01 भालू पित्त व जितेन्द्र सिंह पुंडीर के कब्जे से 05 नाखून जंगली जानवर के बरामद हुए है।* भालू पित्त एवं जंगली जानवरों के अंगों को वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है इसका शिकार करना एक गम्भीर अपराध है, पकड़े गये तस्कर के विरुद्ध थाना विकासनगर जनपद देहरादून में वन्यजीव अधि0 (वाइल्ड लाइफ एक्ट) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा बताया गया कि अभियुक्त से पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ द्वारा इस मामले मेें गहनता से छानबीन की जा रही है और यदि इस मामले में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता मिलती है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही सुनिष्चित की जायेगी। वन विभाग से भी जानकारी की जा रही है।

एसएसपी एसटीएफ ने जनता से अपील की है कि वह वन्यजीवों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरूद्व कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखण्ड (0135-2656202) से सम्पर्क करें। उत्तराखंड एसटीएफ आगे भी वन्यजीव तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करती रहेगी, ताकि सीधे-साधे व बेजुबान जानवरों के शिकार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

1. भगवान सिंह रावत पुत्र सूरज सिंह निवासी ग्राम कांडेयू थाना विकासनगर देहरादून।

2. जितेंद्र सिंह पुंडीर पुत्र स्वर्गीय गोविंद सिंह निवासी ग्राम मदरासु थाना विकासनगर जनपद देहरादून

’बरामदगी का विवरण-’

01 भालू पित्त (वजन 155 ग्राम) व 05 नाखून।

गिरफ्तार करने वाली टीमः—-

उत्तराखण्ड एसटीएफ टीम-

1. निरीक्षक यशपाल सिंह 

2. अ.उ.नि. हितेश कुमार

  3. हे.का वीरेंद्र नौटियाल 

  4. हे.का कुलदीप रौतेला 

5. का मोहन असवाल ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।