National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 7:34 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 7:34 am

पूर्व विधायक सुभाष राय के बहू भोज पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री शंखलाल मांझी 

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

 

पूर्व विधायक सुभाष राय के बहू भोज पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री शंखलाल मांझी 

 

अपने तेजतर्रार तेवर के लिए चर्चित, कई युवा नेताओं के राजनैतिक गुरु, मनबढ़ अधिकारियों पर नकेल कैसे कसा जाए उसके मर्मज्ञ, पूर्व सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शंखलाल मांझी आज पूर्व विधायक सुभाष राय के घर हुए आयोजित बहुभोज कार्यक्रम में पहुंच कर वर-वधु को आजीवन खुश रहने का आशीर्वाद दिए। उनके साथ में उनके सुपुत्र अंकुर मांझी उर्फ रवि मांझी भी मौजूद रहे। आशीर्वाद मंच पर उनके साथ पूर्व विधायक सुभाष राय, पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह , सपा के प्रदेश सचिव राजितराम यादव, आदि लोग मौजूद रहे। हर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनसे मिलकर पुराने याद ताजा किये। इस कार्यक्रम में हर पार्टी के लोग पहुंचे हुए थे गजब का राजनैतिक संगम दिखाई दे रहा था। इस राजनैतिक संगम को देखकर सुभाष राय के व्यक्तिगत छवि की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही थी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।