National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 13, 2026 10:48 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 13, 2026 10:48 pm

विधायक ने कहा प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में इस बार आयुष चिकित्सा पद्धति का महत्व

 

रविवार को सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय ‘मन की बात’ कार्यक्रम को शिवालिक ग्रामीण मंडल के अंतर्गत ग्राम तिपरपर, बूथ संख्या 31 में पूर्व प्रधान विनोद कश्यप के आवास पर भाजपा साथियों व क्षेत्रवासियों के संग सुना।

विधायक ने कहा प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में इस बार आयुष चिकित्सा पद्धति का महत्व, गणतंत्र दिवस समारोह, प्रभु श्री राम जी का शासन सहित देश की विभिन्न उपलब्धियों से अवगत करवाया। उन्होंने विशेष तौर पर खिलाड़ियों और नवमतदाताओं का उत्साहवर्धन भी किया। कहा मन कीबात हमें राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक सोच के साथ भागीदारी के लिए सदैव प्रेरित करता है। यह कार्यक्रम देश के उन लोगों से परिचय कराता है जो विभिन्न क्षेत्रों में उचित कार्य करके देश के उत्कृष्ट विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहें हैं। आज यही वजह है कि भारत विभिन्न क्षेत्रों में मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री रवि कश्यप, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बहादुर कश्यप, रविंद्र तोमर, पूर्व प्रधान विनोद कश्यप, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मेहरबान अली, सियाराम चौहान आदि जनप्रतिंधी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *