National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

June 22, 2026 4:30 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

June 22, 2026 4:30 am

लाखामंडल में 26/11/2025 को आंगन वाड़ी केंद्र, राजकीय इंटर कॉलेज, प्राइमरी स्कूल में संविधान दिवस मनाया गया

लाखामंडल में 26/11/2025 को आंगन वाड़ी केंद्र, राजकीय इंटर कॉलेज, प्राइमरी स्कूल में संविधान दिवस मनाया गया, जो की 1949 में संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अपनाया था, जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ।इसी उपलक्ष्य में प्रति वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। पहली बार इस दिन को मनाए जाने की शुरुआत वर्ष 2015 से की गई थी। इस वर्ष ‘हमारा संविधान,हमारा स्वाभिमान’ अभियान के तहत विशेष उत्सव मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में हमारे बीच ग्राम विकास अधिकारी रणजीत सिंह जी भी मौजूद रहे। रणजीत सिंह जी ने बताया कि भारत गणराज्य का संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ था। संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवंबर 2015 को पहली बार संविधान दिवस संपूर्ण भारत में मनाया गया तथा 26 नवम्बर 2015 से प्रत्येक वर्ष संपूर्ण भारत में संविधान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। संविधान सभा ने भारत के संविधान को 2वर्ष 11 माह 18दिन में 26 नवम्बर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया। तथा गणतंत्र भारत में 26 जनवरी 1950 से संविधान अमल में लाया गया।
ग्राम प्रधान बिना भट्ट ने बताया कि
नागरिकों को संविधान के मूल्यों और महत्व के बारे में जागरूक करना है। यह दिन हमें संविधान सभा की दूरदर्शिता और उन सिद्धांतों की याद दिलाता है जो भारत को एक मजबूत लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाते हैं। संविधान दिवस के अवसर पर देश भर में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं। वहीं बचना शर्मा ने बताया की यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमारे देश को संचालित करने वाले सर्वोच्च कानून के निर्माण का प्रतीक है। नागरिकों के बीच संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए, सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय ने 19 नवंबर 2015 को घोषणा की कि भारत सरकार हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाएगी।
आंगनबाड़ी केंद्र लाखामंडल की कार्यकर्ती नैनसी शर्मा ने बताया कि इस दिन, हम संविधान के निर्माताओं के योगदान की महत्ता और संविधान के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेते हैं। इस कार्यक्रम में मौजूद रहे ग्राम विकास अधिकारी रणजीत सिंह, ग्राम प्रधान बिना भट्ट,भाजपा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा, संजय भट्ट गुरुजी प्राथमिक विद्यालय लाखामंडल, ओमप्रकाश पूर्व युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती श्रीमती रीता शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती नैंनसी शर्मा, आंगनवाड़ी सहायिका पदमा देवी, आदि मौजूद रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *