National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 4:28 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 4:28 pm

नगर निगम देहरादून, वार्ड संख्या 73 विद्या विहार के वाशिन्दे कूड़ा उठान के वाहन न आने से परेशान व आक्रोशित।

देहरादून-

नगर निगम देहरादून, वार्ड संख्या 73 विद्या विहार के वाशिन्दे कूड़ा उठान के वाहन न आने से परेशान व आक्रोशित।

वार्ड संख्या 73 विद्या विहार देहरादून के वसुन्धरा एन्कलेव, अवंतिका विहार, बहुगुणा कॉलोनी आदि निकटवर्ती कॉलोनियों की शिकायत है कि नगर निगम देहरादून द्वारा अनुबंधित कूड़ा उठान की गाड़ी चौथे पांचवें दिन आ रही है,तब तक घरों में ढ़ेर सारा कूड़ा जमा हो रहा है।यह सिलसिला काफी दिनों से चल रहा है।

स्मरण रहे कि मुख्य सचिव, उत्तराखंड का एक आदेश कुछ दिन पूर्व आया था कि” कूड़ा फेंकने वालों की फोटो खीचो और इनाम पाओ” ।इनाम पानी की बात तो दूर रही।घरों में कूड़ा चार पांच दिन जमा रहने से कीचन में बदबू फैल रही है तथा बीमारी होने का अंदेशा है।और तो और सडकों के किनारे से डस्टबीन भी हटा दिए गए हैं। अब सवाल उठता है कि कूड़ा फेंके तो कहाँ फेंके? ऐसे कागजी फरमानों का क्या महत्व रह जाता है?फिर कहते हैं नगर निगम पुरस्कार पाने में फिसड्डी रह गया।

आज जब कूड़ा उठान के वाहन संख्या UK07 CB 5751 चालक अनवर से पूछा कि आप चार दिन बाद क्यों आ रहे हो? उसका जवाब था कि मैं आज ही आया हूँ। वाहन चालक दूसरा कोई है।फिर कूड़ा उठान हेल्पलाइन नंबर 8938888973 पर तैनात महिला कर्मचारी से पूछा कि आपकी कूड़ा उठान की गाड़ी चार पांच दिन बाद आती है तो वह भी सकारात्मक व सन्तुष्ट जवाब नहीं दे पायी।महिला कर्मचारी को भी बार-बार फोन से अवगत कराया जाता रहा है।अब ऐसे में सुन्दर दून साक्षर दून,अमृतकाल महोत्सव, देश का नम्बर वन राज्य, उत्तराखंड का दशक है,आदि स्लोगन कैसे सफल होगें। ये सिलसिला कब तक चलेगा।

ये भी बता दें इसी लापरवाही के कारण अधिकांश लोगों ने कूड़ा कचरा कूड़ा वाहन में डालने से छोड़ दिया है।तथा कूड़ा कचडा सडको के किनारे,खाली प्लाटों आदि में चोरी छिपे फेंकने को मजबूर हो रहे हैं। लगभग 50% घरों से वाहन में कूड़ा डालना बन्द हो चुका है।क्या इस व्यवस्था को सुचारु करने में सुधार होगा या कागजों में चलता रहेगा।लोग अब उस समय का इन्तजार कर रहे हैं कि देहरादून कब कूड़ा मुक्त हो।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।