National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 8:31 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 8:31 am

गढ़ बैराट समाचार पत्र के 20 सफल वर्ष पूर्ण, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने दी शुभकामनाएं

गढ़ बैराट समाचार पत्र के 20 सफल वर्ष पूर्ण, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने दी शुभकामनाएं

15 नवंबर। विकासनगर जौनसार-बावर की जनभावनाओं और क्षेत्रीय सरोकारों को प्रतिबिंबित करने वाले स्थानीय समाचार पत्र गढ़ बैराट के गौरवशाली 20 वर्ष 19 नवंबर को पूर्ण हो रहे हैं। इस अवसर पर विकास नगर क्षेत्र के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने समाचार पत्र की उपलब्धियों को सराहते हुए पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि गढ़ बैराट जौनसार-बावर की धरती का एकमात्र ऐसा समाचार पत्र है जो सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और आमजन की आवाज को लगातार सरकार तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बना हुआ है।विधायक चौहान ने कहा कि पत्रकारिता का असली दायित्व समाज की सच्ची तस्वीर पेश करना और जनता के मुद्दों को ईमानदारी से आवाज देना है, जिसे गढ़ बैराट ने अपने दो दशकों के सफर में बखूबी निभाया है।

उन्होंने समाचार पत्र की भूमिका को क्षेत्र के सामाजिक व जनहित कार्यों से जोड़ते हुए कहा कि यह पत्र न केवल समस्याओं को उजागर करता है, बल्कि समाधान की दिशा में जागरूकता पैदा करने का कार्य भी कर रहा है।

उन्होंने गढ़ बैराट टीम की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद इस समाचार पत्र ने जिस प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना से पत्रकारिता की है, वह सराहनीय उदाहरण है। श्री चौहान ने कहा कि स्थानीय पत्रकारों का यह प्रयास क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक एकजुटता और लोक चेतना को मजबूत बना रहा है।

उन्होंने गढ़ बैराट परिवार को अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि समाचार पत्र की यह यात्रा आगे भी इसी निष्ठा और सच्चाई के साथ जारी रहे। विधायक चौहान ने आगामी 19 नवंबर को आयोजित होने वाले गढ़ बैरात के 20वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने की भी स्वीकृति दी है। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों की उपस्थिति रहने की संभावना है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।