National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 4:28 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 4:28 pm

सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने 75 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुद्धोवाला स्थित बहुद्देशीय भवन आंगनबाड़ी केंद्र के प्रांगण में ध्वजारोहण किया।

रिपोर्ट गजमफर अली

सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने 75 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुद्धोवाला स्थित बहुद्देशीय भवन आंगनबाड़ी केंद्र के प्रांगण में ध्वजारोहण किया।

इसके बाद विधायक ने नगर निगम क्षेत्र आर्केडिया वार्ड 93 के अंतर्गत आयोजित तिरंगा बाइक यात्रा में प्रतिभाग किया। यह यात्रा बड़ोवाला स्थित शौर्य फार्म हाउस से प्रारंभ हुई व गोरखपुर चौक होते हुए शिमला बाईपास तक के क्षेत्र में घूमी।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पंचायत सेलाकुई में भी पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई जो खाटू श्याम मंदिर से शुरू हुई और स्वारना पुल के पास पुलिस थाने तक चली। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने भी इसमें प्रतिभाग किया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ क्षेत्रवासियों ने यात्रा का स्वागत किया और उसमे प्रतिभाग किया।
तिरंगा यात्रा में लोगों में काफी उत्साह दिखा। चारों ओर उत्साह और उल्लास का वातावरण रहा।

विधायक ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। विधायक ने कहा विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत की संस्कृति और सभ्यता ही नहीं, हमारा संविधान भी हमें गर्व की अनुभूति कराता है। गणतंत्र में वास्तविक शक्ति जनता के हाथ में निहित होती है, यही गणतंत्र की सच्ची सुन्दरता भी है और शक्ति भी। विधायक ने इस दौरान सभी नागरिकों से सशक्त, समृद्ध और खुशहाल भारत के नवनिर्माण के लिए अपने नागरिक कर्तव्यों के पालन का संकल्प लेने की अपील की। कहा सभी के मिलजुलकर प्रयास से ही महान राष्ट्र के निर्माण का स्वप्न साकार होगा।

इस अवसर पर विधायक की धर्मपत्नी बबिता पुंडीर विधायक विधायक प्रतिनिधि अनिल नौटियाल पूर्व प्रधान भगत सिंह राठौड़ शूरवीर सिंह चौहान जिला अध्यक्ष मीता सिंह मंडल अध्यक्ष पिंकी देवी राम थापा सुखदेव पासवान संदेश दीवान मुनेश देवी नरगिस कश्यप विनोद पाल दर्शन सिंह रावत मदन सिंह बिष्ट जयवीर राणा धर्मपाल बिष्ट रिता केसि संजना गोसाई जीवन रावत सुरेंद्र नेगी विकास कश्यप संजय तोमर आदि एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहें।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।