National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 11:01 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 11:01 am

साहिया में सारथी फिजिकल ट्रेनिंग एवं कोचिंग अकादमी का भव्य शुभारंभ

साहिया में सारथी फिजिकल ट्रेनिंग एवं कोचिंग अकादमी का भव्य शुभारंभ

जौनसार-बावर के युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त कदम

साहिया, 28 जुलाई 2025

जौनसार-बावर क्षेत्र के युवाओं को सैन्य सेवाओं, अर्धसैनिक बलों एवं पुलिस में करियर के लिए तैयार करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सारथी फिजिकल ट्रेनिंग एवं कोचिंग अकादमी का भव्य शुभारंभ आज सरदार महिपाल राजेन्द्र जनजातीय (पी.जी.) कॉलेज, साहिया के सेमिनार हॉल में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के युवाओं, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं समाजसेवियों की प्रभावशाली उपस्थिति रही। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अमर सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. बिमला, सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी, ओएनजीसी की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गौरव प्रदान किया।

कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और सैन्य भर्ती, शारीरिक दक्षता, आत्मरक्षा, मेडिकल गाइडेंस तथा व्यक्तित्व विकास से संबंधित प्रशिक्षण योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

सारथी अकादमी की स्थापना दौलत सिंह सेवानिवृत्त डिप्टी कमांडेंट, आईटीबीपी द्वारा की गई है। वे राष्ट्रपति पदक से सम्मानित अधिकारी हैं, जिन्होंने देश सेवा के उपरांत अब समाज सेवा का संकल्प लेते हुए युवाओं को प्रशिक्षित कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का बीड़ा उठाया है।

अकादमी का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक, मानसिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। प्रशिक्षण में आत्मरक्षा, योगासन, मेडिटेशन, करियर परामर्श, ट्रैकिंग तथा नशामुक्ति जैसे कार्यक्रम शामिल किए जाएंगे। प्रशिक्षण की अवधि एक से तीन माह तक होगी, जिसमें आवश्यकता अनुसार विशेष प्रशिक्षण की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

सामाजिक समावेशिता को ध्यान में रखते हुए, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है, ताकि कोई भी युवा अवसरों से वंचित न रह जाए।

अकादमी उत्तराखंड सरकार के सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत है। इसका संचालन बाबूगढ़, विकासनगर, देहरादून से किया जा रहा है। प्रथम प्रशिक्षण बैच की शुरुआत राजकीय इंटर कॉलेज, साहिया एवं सरदार महिपाल राजेन्द्र जनजातीय (पी.जी.) कॉलेज, साहिया के सहयोग से की गई।

इस अवसर पर अतर सिंह चौहान, पूर्व सहायक कमांडेंट, आईटीबीपी, भीम दत्त वर्मा

महिपाल सिंह तोमर, राकेश चौहान, अध्यक्ष, गौ सेवा समिति, बलबीर सिंह राठौर, मोहनलाल शर्मा पूर्व प्रधान नेवी, अनिल सिंह तोमर, चेयरमैन सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता व अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने इस ऐतिहासिक पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।