National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 11:01 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 11:01 am

सेपियंस विद्यालय में उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

सेपियंस विद्यालय में उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

सावन मास के पावन अवसर पर आज सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर विद्यालय के प्रांगण में कक्षा चार तथा छठी के विद्यार्थियों द्वारा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने समूह गीत एक पेड़ तुम लगाओ एक हम तथा कक्षा चार के विद्यार्थियों ने गढ़वाली कुमाऊनी तथा राजस्थानी लोकनृत्य प्रस्तुत कर हरेला पर्व को पारंपरिक और सांस्कृतिक रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिसमें कमल क्षेत्री, मोनिका शर्मा, उमा पुंडीर तथा अपर्णा बिजलवान ने छात्रों का सहयोग किया ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। प्रार्थना सभा के उपरांत कार्यवाहक प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी ने छात्रों को पर्यावरण की सुरक्षा और देखभाल के लिए शपथ दिलाई।

इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों तथा एनसीसी के कैडेट्स द्वारा एएनओ ऑफिसर निशा चौहान, विकास पंवार, ऋषभ, विभा , सीमा मलिक एवं रवीना नौटियाल अध्यापकगण के नेतृत्व में विशेष रैली का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षकगण और विद्यार्थियों ने मिलकर “एक पेड़ – सौ सुख”, “पेड़ लगाओ जीवन बचाओ” नारे लगाकर लोगों में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और हरियाली के महत्व को जन-जन तक पहुँचाया तथा लोगों को इसके प्रति जागरूक किया।

 

साथ ही सेपियंस स्कूल विकास नगर में भी उत्तराखण्ड का पावन पर्व हरेला बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

सर्वप्रथम प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विचार, शपथ, प्रश्नोत्तरी, कविता आयोजित की गई। तत्पश्चात उत्तराखण्ड का लोक गीत ठंडो- ठंडोbप्राची और प्रिया द्वारा गाया गया । इसके बाद कक्षा आठ की छात्राओं द्वारा सुन्दर एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए जिसने वहां उपस्थित सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा तथा स्कूल एकेडमिक डायरेक्टर सुश्री रश्मि गोयल ने सभी को हरेला का महत्व समझाते हुए हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।