National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 11:01 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 11:01 am

ऑपरेशन कालनेमि की तर्ज पर चले आरटीआई के दलालों के खिलाफ अभियान -मोर्चा

विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि जिस प्रकार से सरकार द्वारा फर्जी बाबाओं के खिलाफ प्रदेश भर में कालनेमि नामक ऑपरेशन चला गया है, उसी तर्ज पर सरकार को आरटीआई (सूचना अधिकार अधिनियम) के माध्यम से दलाली करने वाले दलालों /ब्लैक मेलरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाना चाहिए ,जिससे आईटीआई को पेशा बना चुके दलालों को शिकंजे में लिया जा सके एवं इस खेल पर रोक लग सके |

दलालों/ ब्लैक मेलरों ने कर दिया आमजन का जीना हराम |

नेगी ने कहा की आरटीआई का मकसद जन सरोकरों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों और जनता को न्याय दिलाने के लिए बहुत कारगर हथियार है,लेकिन जिन लोगों का जनहित एवं जन सरोकरों से से दूर-दूर तक कोई लेना- देना नहीं है, वो लोग आरटीआई का सहारा लेकर लोगों को लूटने/ ब्लैकमेल करने में लगे हैं | नेगी ने कहा कि आलम यह है इन दलालों ने उन लोगों को भी नहीं छोड़ा जो बामुश्किल एक-दो कमरे का घर बनाते हैं उनको भी आरटीआई का डर दिखाकर लूटने का काम ये दलाल करते हैं |बड़े-बड़े बिल्डरों पर हाथ डालने की इनकी हिम्मत नहीं होती | रोचक तथ्य यह है कि ये दलाल पहली अपील तक ही पहुंचते हैं, सूचना आयोग में जाने की इनकी हिम्मत नहीं होती कि कहीं अगर आयोग ने पूछ लिया कि तुम्हारा मकसद क्या है ! इस डर से ये दलाल सूचना आयोग में नहीं जाते |

भ्रष्ट अधिकारियों की वजह से चल रहा है इनका पेशा !

कई दलाल तो ऐसे हैं जो अब तक लाखों- करोड़ों रुपए जनता से ठग चुके हैं | इन दलालों का निशाना छोटे-छोटे अधिकारी-कर्मचारी होते हैं, जिनको ये आसानी से अपनी गिरफ्त में ले लेते हैं | अगर इन दलालों पर अंकुश न लगा तो ये महामारी जैसा रूप ले सकती है |

दलालों की संपत्ति की हो जांच |

मोर्चा इस दलाली को बंद कराने को लेकर कई बार मुख्यमंत्री,पुलिस महानिदेशक, मुख्य सूचना आयुक्त आदि से इस दलाली पर अंकुश लगाने को दस्तक दे चुका है, लेकिन कोई हिम्मत नहीं जुटा पा रहा |

दलालों/ ब्लैक मेलरों के खिलाफ हो सख्त सजा का प्रावधान |

मोर्चा सरकार से मांग करता है कि इन दलालों के खिलाफ कालनेमि ऑपरेशन जैसा अभियान चलाकर इनकी गतिविधियों एवं संपत्ति की भी जांच कराई जाए, जिससे इन ब्लैकमेलरों को सलाखों के पीछे डाला जा सके एवं आमजन को राहत मिल सके | पत्रकार वार्ता में – हाजी असद व प्रवीण शर्मा पिन्नी मौजूद थे |

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।