National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 11:01 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 11:01 am

आयकर विभाग वालों ! संभावित जिला पंचायत अध्यक्षों/ ब्लॉक प्रमुखों पर भी कसो शिकंजा- मोर्चा

आयकर विभाग वालों ! संभावित जिला पंचायत अध्यक्षों/ ब्लॉक प्रमुखों पर भी कसो शिकंजा- मोर्चा

10 से 20 करोड़ लगते हैं जिला पंचायत अध्यक्ष बनने में !

5-7 करोड रुपए लगते हैं ब्लॉक प्रमुख बनने में !

कहां से आ रहा इन नेताओं के पास करोड़ों रुपया |

जिला पंचायत अध्यक्ष/ ब्लॉक प्रमुख बनते ही शुरू हो जाती है लूट खसोट!

निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों/ ब्लाक प्रमुखों के करोड़ों के घोटाले की भी हो जांच |

 

विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हो रहे चुनाव के संभावित जिला पंचायत अध्यक्ष/ ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों/दावेदारों पर भी आयकर विभाग को निगरानी करनी चाहिए एवं शिकंजा कसना चाहिए, जो करोड़ों रुपए खर्च करके पद हासिल करने वाले हैं |ऐसे में आयकर विभाग का काम है कि इन नेताओं पर शिकंजा कसे कि आखिर इन संभावित प्रत्याशियों के पास करोड़ों रूपया कहां से आ रहा है !किस- किस को लूटकर यह काला धन कमाया गया है ! आलम यह है कि एक जिला पंचायत अध्यक्ष 10 से 20 करोड रुपए खर्च कर अध्यक्ष बनता है तथा एक ब्लॉक प्रमुख लगभग पांच -सात करोड रुपए लगाकर प्रमुख बनता है |ऐसे हालात में आयकर विभाग की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है, अगर विभाग समझे तो ! इस प्रकार करोड़ों रुपए खर्च कर पद हासिल करने से लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा पैदा हो रहा है | आयकर विभाग सिर्फ व्यापारियों व उद्योगपतियों पर छापे मारना ही अपनी ड्यूटी समझता है, जबकि इन भ्रष्ट नेताओं पर शिकंजा कसने से डरता है | इस प्रकार प्रत्याशियों द्वारा करोड़ों रुपए खर्च करके पद हासिल करने के उपरांत विकास कार्यों में लूट-खसोट शुरू हो जाती है तथा कहीं- कहीं विकास कार्य का पैसा आहरित होने के उपरांत भी धरातल पर नहीं उतरते यानी पैसा डकार लिया जाता है | ऐसे में सरकार का दायित्व है कि इन तमाम निवर्तमान अध्यक्षों के कार्यकालों की भी जांच हो कि आखिर करोड़ों- अरबों रुपए की योजनाएं धरातल पर क्यों नहीं उतरी ! अधिकांश नेता करोड़ों रुपया खर्च करके अध्यक्ष पद हासिल करने के उपरांत पैसा वसूली अभियान में लग जाते हैं, जिसके चलते करोड़ों रुपए की योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाती हैं, जिसकी सरकार द्वारा जांच कराई जानी आवश्यक है | ऐसे भ्रष्ट नेताओं की जगह सलाखों के पीछे होनी चाहिए | मोर्चा आयकर विभाग से अपील करता है कि ऐसे नेताओं पर शिकंजा कसे एवं सरकार निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों /प्रमुखों के कार्यकाल की जांच कराये | पत्रकार वार्ता में -विजयराम शर्मा,दिलबाग सिंह व प्रमोद शर्मा मौजूद थे |

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।