सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर के पांच सर्वोत्तम छात्रों को लायंस ओलंपियाड दिल्ली ने किया सम्मानित

लायंस ओलंपियाड दिल्ली द्वारा सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर के पांच होनहार छात्रों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर की प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल, उप प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी, कक्षा 11वीं 12वीं के अकादमिक प्रमोटर श्रीमान विभु गोयल, कक्षा नौवीं दसवीं की अकादमिक प्रमोटर श्रीमती विद्या जोशी तथा कक्षा 10 की अध्यापिकाओं श्रीमती बीना शर्मा तथा गीता बेलवाल ने विद्यालय के पांच मेधावी छात्रों देवुष्का नेगी, जीशान इकबाल, अदिति सैनी, अक्षिता लखेड़ा और किंजल कौर को लायंस ओलंपियाड द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। 
आज विद्यालय की प्रार्थना सभा में इन्हें सम्मानित करते हुए प्रधानाचार्या रश्मि गोयल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा – यह हमारे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है । ये विद्यार्थी अपनी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर आज सम्मानित हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि में न केवल उनकी स्वयं की मेहनत बल्कि उनके शिक्षकों का भी मार्गदर्शन शामिल है। 
प्रार्थना सभा में उपस्थित सभी अध्यापकों ने इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना भी की।






