National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 14, 2026 3:02 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 14, 2026 3:02 pm

पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया जारी, आखरी तारीख 05 जुलाई।

देहरादून 04 जुलाई, 2025

पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया आज तीसरे दिन भी जारी रही। जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार जनपद देहरादून के सभी विकासखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत और सदस्य जिला पंचायत के कुल 4050 पदों के लिए तीसरे दिन तक 8438 नामांकन पत्रों का विक्रय और 2474 नामांकन पत्र जमा भी किए गए है।

 

विकासखंड रायपुर में 473, डोईवाला में 1486, सहसपुर में 1700, विकासनगर में 2090, कालसी में 1311 तथा चकराता में 1265 नामांकन पत्रों का विक्रय हुआ।

पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया जारी, आखरी तारीख 05 जुलाई।

जबकि सभी 06 विकासखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य के 905, प्रधान ग्राम पंचायत के 752, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 743 और सदस्य जिला पंचायत के लिए 74 सहित कुल 2474 नामांकन पत्र जमा भी किए गए।

जिले में सभी विकासखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य के 3395, प्रधान ग्राम पंचायत के 409, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 220 और सदस्य जिला पंचायत 26 सहित कुल 4050 पदों पर निर्वाचन होना है।

प्रत्याशियों में उत्साह, प्रस्तावकों के साथ जमा किए नामांकन।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 02 जुलाई से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया की आखरी तारीख 05 जुलाई 2025 निर्धारित है। आगामी 07 से 09 जुलाई तक प्राप्त आवेदन प्रपत्रों की जांच की जाएगी। जबकि 11 जुलाई को सायं 3ः00 बजे तक नाम वापसी की जा सकती है।

 

 

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *