अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”
गाजी मियां का नहीं राजा सुहेलदेव का मेला लगेगा — मंत्री ओपी राजभर
जल्द ही रोहिणी आयोग के आधार पर मिलेगा मोस्ट बैकवर्ड को आरक्षण 
जनपद अम्बेडकर नगर के तहसील जलालपुर अंतर्गत आशापार ग्राम सभा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि देश को लूटने वाले, बर्बाद करने वाले, देश को तोड़ने वाले, बहन बेटियों की अस्मत को लुटने वाले, राक्षसी प्रवृत्ति के प्रतीक गाजी मियां का मेला अब बहराइच में नहीं लगेगा। बल्कि देश की आन बान शान के प्रतीक, देश की बहन बेटियों की अस्मत की रक्षा करने वाले, और देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने वाले महाराजा सुहेल देव का मेला अब बहराइच में लगेगा। उन्होंने बताया कि इस समय उत्तर प्रदेश की जनता बिजली के महंगी बिल से परेशान है जिसके लिए मैंने प्रधानमंत्री मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी से सिफारिश करके प्रदेश की जनता के लिए सोलर पैनल के माध्यम से मुफ्त में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था की है। जिससे प्रदेश के पंद्रह लाख परिवार लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही राजभर समेत मोस्ट बैकवर्ड को आरक्षण का लाभ मिलेगा और वो देश की विकास की मुख्य धारा में शामिल हो सकेंगे। इसके लिए उन्होंने बताया कि मैंने सिफारिश करके रोहिणी आयोग का गठन करवा दिया है जिसमें 27 प्रतिशत आरक्षण को तीन कैटेगरी में बांटकर मोस्ट बैकवर्ड को आरक्षण का लाभ दिलाया जाएगा, जिसके पहले अब तक ७ प्रतिशत के लोग ही पूरे २७ प्रतिशत का लाभ उठा रहे थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जातीय जनगणना पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि जातीय जनगणना की आवाज सबसे पहले मैंने उठाई थी जिसे आज प्रधानमंत्री मोदी जी के जातीय जनगणना की घोषणा के बाद इस मुद्दे को चरितार्थ किया गया है। उन्होंने बताया कि जातीय जनगणना पूरा होने के बाद जातियों की जनसंख्या के आधार पर उन्हें देश और प्रदेश के हर विभाग में लाभान्वित किया जायेगा जिससे हर जातियों की पर्याप्त भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अपने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप ऐसे ही ताकत दिखाते रहें जातीय जनगणना और रोहिणी आयोग आपके जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत वंदन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन मुकेश राजभर ने किया । महासचिव हीरा राजभर, राजमति निषाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राधिका पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष, व्यवस्थापक मोहित राजभर, मुकेश राजभर, राजाराम विश्वकर्मा रवि राजभर हरिकेश राजभर, रामसहेज राजभर माया, तीरथ, सुधीराम, फेरई , रमेश गुड्डू उमेश दयादीन सौरभ निखिल राज और सूरज राजभर आदि लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।कार्यक्रम समाप्ति के बाद उन्होंने मोहित राजभर के घर भोजन ग्रहण किया।






