जिला पंचायत बायला से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी होंगे बुल्हाड के प्रवीन रावत प्रिंस
प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र सिंह राय
प्रवीन रावत प्रिंस वर्तमान में युवा कांग्रेस उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष है , प्रिंस ने राजनीति की शुरुवात छात्र राजनीति से 2011 में शुरू की थी और वर्तमान में क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय है , प्रिंस बुल्हाड ख़त भरम गाँव से है , जिला पंचायत बायला से प्रबल दावेदारो में सबसे मजबूत दावेदारी प्रिंस की ही मानी जा रही थी , जिला पंचायत बायला से कांग्रेस के दो अन्य प्रत्याशी थे जिनमे पूर्व ब्लॉक प्रमुख निधि राणा के पति नरेंद्र राणा की मजबूत दावेदारी थी तथा सक्रिय नेता संतराम जोशी भी शामिल थे , जिला पंचायत बायला के समस्त कार्यकर्ताओं की मीटिंग जौनसार बावर भवन विकासनगर में दिनांक 22/6/25 को संपन्न हुई जिसमे नरेन्द्र राणा और संतराम जोशी ने प्रवीन रावत प्रिंस को अपना समर्थन देकर कांग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी समस्त जिला पंचायत बायला के कार्यकर्ताओं ने घोषित किया ,
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सदर स्याना फतह सिंह मशक , देई सिंह पूर्व प्रधान मशक , फतह सिंह कोटि , महेंद्र चौहान बीडीसी बायला, महेंद्र स्याना बीडीसी कण्डोई भरम ,कृपाल सैंज ,आदि लोग उपस्थि थे 
जिला पंचायत बायला के समस्त कांग्रेस के वरिष्ठ , युवा साथियों का में बहुत बहुत आभार धन्यवाद करता हूँ की आपके द्वारा मुझे जिला पंचायत बायला से अपना प्रत्याशी चुना , पूर्व ब्लॉक प्रमुखपति बड़े भाई नरेंद्र राणा जी का में धन्यवाद आभार करता हूँ आपने मुझे अपना समर्थन देकर छोटे भाई को चुनाव में प्रतिभाग करने का मौका दिया , साथ में उपस्थित सभी गणमान्य सम्मानित बुजुर्ग, वरिष्ठ साथी, मेरे युवा साथी सभी का आभार व्यक्त करता हूँ और आप सभी के प्यार आशीर्वाद से उम्मीद ही नहीं विश्वास भी है की आप सभी के साथ सहयोग से हम जिला पंचायत बायला की सीट कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक मतो से जितकर लायेंगे ,
माननीय विधायक चकराता आदरणीय श्री प्रीतम सिंह जी , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह जी , पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजपाल सिंह जी , बड़े भाई अभिषेक सिंह जी का बहुत बहुत आभार धन्यवाद आपने मुझे जिला पंचायत बायला का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया






