National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 12:12 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 12:12 pm

दिनांक 22 जून 2025 को प्रातः 07 बजे से तीन घंटे के लिये समस्त प्रदेश में सफाई अभियान चलाया जायेगा

दिनांक 22 जून 2025 को प्रातः 07 बजे से तीन घंटे के लिये समस्त प्रदेश में सफाई अभियान चलाया जायेगा

 

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के कार्यकारिणी अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति श्री मनोज तिवारी जी के दिशा-निर्देशन पर दिनांक 22 जून 2025 को प्रातः 07 बजे से तीन घंटे के लिये समस्त प्रदेश में सफाई अभियान चलाया जायेगा तथा इसी कम में जिला देहरादून के मुख्यालय, तहसील, ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, ग्रामसभा, नगर पालिका, नगर निगम, आदि प्रत्येक सार्वजनिक स्थलों पर समस्त सरकारी व गैर सरकारी विभागों द्वारा विभिन्न एन०जी०ओ०, बार एसोसियेशन, व्यापार संगठनों व आम जनता के साथ मिलकर सामूहिक रूप से एक वृहद सफाई अभियान/श्रम दान अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की शुरूआत स्वच्छता शपथ के साथ की जायेगी।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून श्रीमती सीमा डुंगराकोटी द्वारा बताया गया कि उक्त अभियान में समस्त न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारीगण व अन्य विभागों के अधिकारीगण व कर्मचारीगण स्कूल, कॉलेजों, विभिन्न एन०जी०ओ०, बार एसोसियेशन, व्यापार मंडल, नगरनिगम व स्थानीय जनता आदि द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

अतः उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जनपद देहरादून के समस्त स्थानीय निवासियों से भी अपील की जाती है कि वे दिनांक 22 जून 2025 को प्रातः 07:00 बजे इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर सहयोग करें, जिससे कि “स्वच्छ दून, सुंदर दून” के स्लोगन को सार्थक किया जा सके।

सचिव

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण 

           देहरादून

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।