National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 6, 2026 12:38 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 6, 2026 12:38 pm

चरित्र निर्माण एवं उत्तम संस्कार की कार्यशाला

चरित्र निर्माण एवं उत्तम संस्कार की कार्यशाला

आर्य समाज मंदिर विकास नगर में आयोजित की जा रही है ।2 जून से 8 जून तक चलने वाली संस्कारशाला में बच्चों को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा के लिए आरुष कन्नौजिया ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रत्येक रंग का महत्व बच्चों को बताया ।

संस्कारशाला में स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा देते हुए स्वास्थ्य एवं

 व्यायाम की शिक्षा दी जा रही है।

आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आर्य समाज के प्रांगण में पौधारोपण गुड़हल कनेर और फूलों के पौधे लगाकर बच्चों को प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया गया।

प्लास्टिक मुक्त जीवन जीने के लिए बच्चों को उपाय बताए गए। “स्वच्छ प्रकृति_ स्वच्छ जीवन”से ही

प्रकृति का संरक्षण से आने वाली पीढ़ी के संरक्षण संवर्धन किया जा सकता है। कुमारी दिव्या ने जुंबा डांस कराया ।शर

श्रीमती सोनिका वालिया,सुषमा तोमर , मेघा बहल , रेणु रानी कुमारी आरती बंसल प्रशिक्षक के तौर पर बच्चों का उचित मार्गदर्शन कर रहे हैं। श्रीमती कामाक्षी ने बच्चों को आर्ट _ कला के सरल टिप्स दिए। आर्य समाज के पुरोहित पंडित चंदन शास्त्री जी ने बच्चों को ईश्वरस्तुति प्रार्थना के मंत्रों का पाठ कराया । नंदिनी गुप्ता ने वैदिक सत्य सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों में जागरूकता बढ़ाई। यज्ञ को जीवन से जोड़ने के लिए प्रेरणा दी । बच्चों को अपने जन्मदिन, परिवार में माता-पिता की वैवाहिक वर्षगांठ आदि शुभ अवसरों पर पौधारोपण करके प्रकृति का संरक्षण और यज्ञ करके अपने जीवन को अध्यात्म की ओर बढ़ाने की प्रेरणा दी। संस्कारशाला में बच्चें उत्साहपूर्वक भाग ले रहें हैं।

स्कूल के भारी बस्ते से दूर खेल खेल में जीवन उपयोगी दिशा की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

यह जानकारी आर्य समाज की उप प्रधान सोनिका वालिया ने दी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *