National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 7, 2026 3:26 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 7, 2026 3:26 pm

महाविद्यालय में 5 जून से 20 जुलाई तक वृहद स्तर पर चलेगा पौधा रोपण कार्यक्रम: नेगी

महाविद्यालय में 5 जून से 20 जुलाई तक वृहद स्तर पर चलेगा पौधा रोपण कार्यक्रम: नेगी

आज वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस, एनसीसी, बी एड विभाग एवं स्वीप कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

     इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी. एस. नेगी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाना है और बढ़ते पर्यावरणीय मुद्दों का समाधान ढूंढ़ना है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विभिन्न प्रकार के आर्नामेंटल और औषधीय पौधों का रोपण किया। 

       एनएसएस की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वीप नोडल डॉ राजकुमारी भंडारी चौहान ने कहा कि पौधारोपण से न केवल पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है, बल्कि यह वायुमंडलीय कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में भी सहायक है। औषधीय पौधों का रोपण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है और पारिस्थितिकी तंत्र में विविधता को बढ़ाता है। एनसीसी ऑफिसर डॉ अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि इस पहल से छात्रों में पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना जागृत होगी और वे भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय रूप से योगदान देंगे।

  बी.एड. विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रूचि बहुखंडी ने बताया कि इस वर्ष पर्यावरण दिवस की थीम प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना है। उन्होंने छात्रों को जीरो वेस्ट के 5 आर के सिद्धांत—रिफ्यूज़, रिड्यूस, रीयूज़, रीसायकल और रीपरपस—को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *