National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 8, 2026 4:07 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 8, 2026 4:07 pm

गौवंशों का सकुशल रेस्क्यू, हरिओम आश्रम को किया गया सुपुर्द

 

 

गौवंशों का सकुशल रेस्क्यू, हरिओम आश्रम को किया गया सुपुर्द

 

आज दिनांक 04 जून 2025 को ग्राम कुंजा, थाना विकास नगर क्षेत्र अंतर्गत शक्ति नहर में एक गोवंश के गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी कुल्हाल की टीम त्वरित गति से मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से गोवंश को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की।

इसी दिन ग्राम मटक माजरी, जो चौकी कुल्हाल क्षेत्र में आता है, वहाँ एक अन्य गोवंश लावारिस अवस्था में सड़कों पर विचरण करता पाया गया। दोनों ही मामलों में पुलिस द्वारा मौके पर उपस्थित नागरिकों से पूछताछ की गई, किंतु गोवंशों के स्वामियों के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। दोनों ही गौवंशों की टैगिंग भी होना नहीं पाया गया।

जनहित एवं पशु संरक्षण को ध्यान में रखते हुए, उक्त दोनों गोवंशों को उचित देखभाल और संरक्षण हेतु हरिओम आश्रम, तिमली के सुपुर्द किया गया है।

थाना विकासनगर पुलिस द्वारा द्वारा एक बार फिर यह संदेश दिया गया है कि पशु भी हमारी संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व का हिस्सा हैं। किसी भी प्रकार की गोवंश संबंधित सूचना पर तत्परता से कार्रवाई की जाएगी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *