National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 5:55 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 5:55 pm

रामवन गमन मार्ग की सड़क के चौड़ीकरण की राजा भैया ने रखी आधारशिला 

रामवन गमन मार्ग की सड़क के चौड़ीकरण की राजा भैया ने रखी आधारशिला

बिहार/प्रतापगढ़

कुंडा विधानसभा क्षेत्र के बिहार ब्लॉक वासियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है…राजा भैया

कुंडा विधायक राजा भैया के द्वारा जो रामवन गमन मार्ग का उपहार मिला यह क्षेत्र वासियों के लिए मार्ग को सुगम और सुंदर बनाने के लिए जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने इस मार्ग का भाव साहू की चरही में शिलान्यास किया और बिहार ब्लॉक में राजा भैया के प्रयास से विकास की नई गाथा लिखी गई वही राजा भैया के नेतृत्व में कुंडा बाबागंज क्षेत्र में विकास की नई परियोजनाओं का बड़े पैमाने पर शुभारंभ किया गया वहीं मंगलवार 3 जून शाम 5:00 बजे बिहार ब्लॉक के भाव साहू की चरही , कन्हैया नगर तिलोकपुर ,राम गमन मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया वहीं कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का प्रतीक माना जा रहा है वही इस योजना की कुल लागत 11 करोड़ 27 लाख रुपए की है जो क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा प्रदान करेगी और परियोजना क्षेत्र के लोगों के जीवन में सुधार लाने की एक बड़ी सफलता साबित होगी वहीं जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री व कुंडा विधायक राजा भैया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क पास करनी हो या कोई क्षेत्र में योजना लानी हो तो इसके लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ती है,वही उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ भी करते हुए राजा भैया ने कहा कि जब भी कुंडा बाबागंज में कोई बड़े कार्य का प्रस्ताव मेरे द्वारा रखा गया मुख्यमंत्री जी ने कभी इंकार नहीं किया मेरा प्रयास रहता है कि बढ़-चढ़कर उस काम को सुनिश्चित कराया जाए राजा भैया ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस शरीर में जब तक सांस रहेगी कुंडा बाबागंज की जनता जनार्दन को अपना परिवार मानता रहूंगा हमारा परिवार देश का सबसे बड़ा परिवार है राजा भैया ने अपनी जनता और परिवार के सदस्यों का धन्यवाद दिया और कहा कि आपका मिलने वाला आशीर्वाद ही हमारी ताकत है हमारा साथ 1993 से आज तक एक लंबे सफर का रहा है वही विकास तो सतत प्रक्रिया है लेकिन आपका मिलने वाला आशीर्वाद आज देश-विदेश में व सदन में हमारी ताकत बना है वही इस दौरान एमएलसी प्रतापगढ़ व भूतपूर्व सांसद प्रतापगढ़ अक्षय प्रताप सिंह गोपाल भैया ने जनता को बताया कि आपका वोट रूपी ताकत से ही हम आपको विकास को गारंटी दे पाते हैं आपने जो जिम्मेदारी राजा भैया के कंधे पर दिया है इसका बखूबी से निर्वहन अपना परिवार समझ कर हम सभी लोग मिलकर राजा भैया के निर्देशन में पूरा कर रहे हैं वही डॉक्टर कैलाश नाथ ओझा ने कार्यकर्ताओं को अपने कर्तव्यों का पाठ पढ़ाया और फर्श से अर्थ तक के सफर को भी याद दिलाते हुए कहा कि राजा भैया का नमक खाने वालों को अपने कार्य ईमानदारी से समर्पण भाव से अदा करना चाहिए कार्यक्रम का संचालन जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बाबागंज विनोद सरोज ने बिहार से बाबागंज में तब और आज के बदलाव के बारे में व उनके योगदान में राजा भैया परिवार के योगदान की विस्तार से चर्चा किया इस अवसर पर भदरी रियासत के राजकुमार (शिवराज प्रताप सिंह बड़े राजा) व( कुंवर बृजराज सिंह छोटे राजा) के साथ पूर्व सांसद शैलेंद्र सरोज जिला पंचायत अध्यक्ष पति कुलदीप पटेल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबागंज हितेश प्रताप सिंह पंकज सिंह , गया पाल सिंह कछवाह, गुड्डू सिंह डढ़वा, लालमणि मिश्रा ,विमलेश मिश्रा ,संजय श्रीवास्तव ,संजीव सिंह ,चेयरमैन प्रतिनिधि डेरवा कुंवर बहादुर पटेल पूर्व प्रमुख प्रफुल्ल सिंह उर्फ डब्बू सिंह, ब्लॉक प्रमुख पति राम चंदर सरोज,विनोद यादव प्रधान प्रतिनिधि गोगहर ,प्रदीप शुक्ला, अनुभव यादव के साथ-साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ता मौजूद रहे,

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।