National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 25, 2026 12:04 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 25, 2026 12:04 am

महाविद्यालय में समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश पंजीकरण प्रारम्भ

28 मई 2025, विकासनगर।

 महाविद्यालय में समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश पंजीकरण प्रारम्भ

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैं प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। महाविद्यालय की मीडिया प्रभारी डॉ राजकुमारी भंडारी चौहान ने कहा कि पछवादून के सबसे बड़े महाविद्यालय में समर्थ पोर्टल के माध्यम से स्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण 31 जून 2025 तक होंगे। प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से अनिवार्य रूप से संचालित किए जाएंगे।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी एस नेगी ने कहा कि प्रवेश के समय छात्रों को अपना मूल पंजीकरण फॉर्म, टीसी, सीसी सहित सभी मूल प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित होना होगा। अन्यथा प्रवेश देय नहीं होगा।

समर्थ नोडल अधिकारी डॉ योगेश भट्ट ने बताया कि छात्रों को पंजीकरण के लिए अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का उपयोग करना अनिवार्य होगा ताकि उनके पास पंजीकरण एवं भविष्य की जानकारी आसानी से पहुंच सके।

 

  1. डाकपत्थर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी एस नेगी ने सत्र 2025-26 में प्रवेश नियमों को सख्ती से लागू करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य शैक्षिक अनुशासन और प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है। सभी छात्रों को निर्धारित नियमों और समयसीमा का पालन करना अनिवार्य होगा। इस निर्णय से महाविद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता और व्यवस्था में सुधार होगा।

 

 

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *