National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 14, 2026 11:00 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 14, 2026 11:00 pm

सेपियंस स्कूल विकासनगर स्वास्थ्य और स्वच्छता पर आयोजित कार्यशाला

सेपियंस स्कूल विकासनगर स्वास्थ्य और स्वच्छता पर आयोजित कार्यशाला

 

आज दिनांक 15 मई को सेपियंस स्कूल विकास नगर में *डा० राधिका रतूड़ी* ( मेंबर ऑफ़ ब्रैस्ट कमेटी एफ ओ जी एस वर्तमान में सेक्रेट्री उत्तराखंड ओ बी जी वाए सोसायटी, सुभारती मेडिकल कॉलेज मेरठ तथा दून राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून में पूर्व में अपनी सेवाएं प्रदान ) द्वारा कक्षा 6 वीं से 12वीं तक की छात्राओं के लिए स्वच्छता एवं स्वास्थ्य,जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें आजकल के भीड़- भाड़ वाले माहौल में अपने स्वास्थ्य के प्रति कैसे जागरूक रहें, कैसे अपने आपको स्वस्थ और स्वच्छ रखें , मासिक धर्म में उपयुक्त पेड का इस्तेमाल आदि संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

सर्वप्रथम डा० राधिका रतूड़ी को विद्यालय प्रधानाचार्य नवीन तनेजा द्वारा पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यशाला का उद्देश्य स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति छात्राओं का सही मार्गदर्शन करना रहा।

इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्राप्त करने में मदद करतीं हैं।

इस कार्यशाला के आयोजन पर प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा एवं श्रीमती रशिता सपरा ने डा० राधिका रतूड़ी को धन्यवाद दिया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *