National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 11:48 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 11:48 pm

सेपियंस स्कूल में आयोजित मातृत्व दिवस

सेपियंस स्कूल में आयोजित मातृत्व दिवस

आज सेपियंस स्कूल विकास नगर में परम्परा को कायम रखते हुए *मातृत्व दिवस* नर्सरी से कक्षा एक तक के छात्रों एवं अभिभावकों के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।
विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी , सेक्रेटरी श्री रविकांत सपरा, विद्यालय प्रबंधक महोदया श्रीमती रशिता सपरा, विकास नगर प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
सेपियंस विद्यालय विकास नगर में कक्षा एक की छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की तत्पश्चात कक्षा नर्सरी तथा एल के जी के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसने वहां उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

मातृत्व दिवस

कक्षा एलकेजी तथा यूकेजी के विद्यार्थियों ने भी अपने माता-पिता को समर्पित करते हुए गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किए। कक्षा यूकेजी के विद्यार्थियों ने ऐरोबिक्स भी प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के मध्य में नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों को विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा तथा विद्यालय प्रबंधक महोदया श्रीमती रशिता सपरा द्वारा उपहार वितरण भी किया गया। अभिभावकों के मनोरंजन हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें सभी अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभिभावकों को विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी दी गई । कार्यक्रम के अंत में सभी अभिभावकों को मातृत्व दिवस की शुभकामना संदेश देते हुए कार्ड वितरण भी किया गया।
सेपियंस क्वीन का एवार्ड श्रीमती इंदिरा रानी को देकर उनका अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में वर्तिका सेतिया , अंजू लता ,संगीत शिक्षक रवि तथा उनकी छात्र टीम का विशेष योगदान रहा। इसके अतिरिक्त श्वेता, शिवकांत, नेहा नौटियाल, अर्चना भटनागर, गीतिका थापा, मानसी पुन, सीमा, उर्वशी, ममता, रीमा,गीतिका, मानसी पाल, नेहा, अर्चना, वर्तिका, अंजुलता , रेशमा, प्रीति,शांति, पूजा,शिम्पी, प्रियंका, शैली , एरिश, शैलबाला ,अनिल तथा आकाश ने इस कार्यक्रम के दायित्व का उत्साह पूर्वक निर्वहन किया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।