National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 23, 2026 7:36 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 23, 2026 7:36 pm

ग्वासापुल में करियर काउंसलिंग का आयोजन: नशे से दूर रहे, पढ़ाई पर ध्यान दें छात्र

चकराता। 5 मई। सामाजिक स्वरूप कारों को समर्पित लोक पंचायत जौनसार बावर के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज ग्वासा पुल चकराता में करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया इस मौके पर वक्ताओ ने छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

मुख्य वक्ता के रूप में विधानसभा के पूर्व सूचना अधिकारी भारत चौहान ने कहा है कि जीवन में शॉर्टकट से कोई भी चीज हासिल नहीं होती। ऊंचे मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत आवश्यक है। उन्होंने कहा है कि छात्र- छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर उसकी उद्देश्य की पूर्ति के लिए दिन-रात मेहनत करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने जौनसार बावर के इतिहास पर भी प्रकाश डाला।

पर्यटन क्षेत्र के प्रमुख व्यवसायी एवं मोहना खत के स्याना जयपाल सिंह चौहान ने कहा है कि छात्रों को न केवल सरकारी नौकरी बल्कि स्वरोजगार के क्षेत्र में अवसर तलाशने चाहिए जिससे हम रोजगार देने वाले बन सके।

स्वास्थ्य विभाग के काउंसलर बलवीर रावत ने छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य व बढ़ती उम्र के साथ होने वाले परिवर्तन के बारे में सजक रहने के लिए कहा। डामटा ग्राम पंचायत के प्रधान अनिल तोमर ने कहां की युवावस्था में छात्रों को नशे और गलत संगति से दूर रहना चाहिए ताकि वह विभिन्न क्षेत्रों में अपना क्षेत्र का नाम रोशन कर खेल की गतिविधियों में भी प्रतिभाग करना चाहिए।

इस मौके पर राजकीय इंटर कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्य कविता ने कहा है कि समय-समय पर इस प्रकार की करियर काउंसलिंग होती रहनी चाहिए, जिससे छात्र-छात्राओं का बौद्धिक और मानसिक विकास होता है। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक शेर सिंह तोमर, शर्मिला चौहान, माया दत्त जोशी, सतपाल चौहान, गंभीर चौहान, प्रीतम सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.