National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 1:32 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 1:32 pm

केसरी चंद की शहादत हमें देशभक्ति और बलिदान की भावना से प्रेरित करती है-नेगी

 

 

विकास नगर, 03 मई 2025

केसरी चंद की शहादत हमें देशभक्ति और बलिदान की भावना से प्रेरित करती है-नेगी

आज वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में वीर शहीद केसरी चंद का शहीदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में केसरी चंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

 

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डीएस नेगी ने शहीद केसरी चंद के जीवन और उनकी कुर्बानी को याद किया। उन्होंने कहा कि केसरी चंद की शहादत हमें देशभक्ति और बलिदान की भावना से प्रेरित करती है।

महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ राधेश्याम गंगवार सहित महाविद्यालय के सभी सदस्यों ने शहीद केसरी चंद को शत-शत नमन किया और उनके जीवन और कुर्बानी पर चर्चा की।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ रोशन लाल केष्टवाल, डॉ पूजा राठौर, डॉ नीलम ध्यानी, डॉ माधुरी रावत, डॉ निरंजन प्रजापति, महाविद्यालय की मीडिया प्रभारी डॉ राजकुमारी भंडारी चौहान, डॉ राजेश कुमार, डॉ अनिल शाह, डॉ गम्भीर सिंह, डॉ आराधना भंडारी, डॉ श्वेता, अंजली, पूनम, सोनी डिमरी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *