National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 22, 2026 3:37 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 22, 2026 3:37 pm

अपहरण कर विवाह करने वाले पारिवारिक गैंग का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार 

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

अपहरण कर विवाह करने वाले पारिवारिक गैंग का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार 

लखीमपुर खीरी का रहने वाला एक आटो चालक जिसके परिवार का यह रेकार्ड है कि वे लोग लड़कियों का अपरहण कर शादी करते हैं और सभी जेल गए हैं। ऐसे ही जनपद अम्बेडकर नगर के बसखारी थानांतर्गत में एक और वारदात को अंजाम देने में पकड़े गए और जेल भेज दिये गये। इस कारित वारदात की पूरी कहानी यह है कि -दिनांक 30.04.2025 को वादी मुकदमा प्रदीप कुमार पुत्र बिन्द्रा प्रसाद सोनी बसखारी का रहने वाला जिसके द्वारा सूचना दी गयी कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री सेजल सोनी सुबह 07.30 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली लेकिन वापस घर नहीं आयी । बसखारी पुलिस एफआईआर दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग दो टीमों का गठन किया तथा घटना स्थल से सभी दिशाओं में सीसीटीवी फूटेज की तलाश करते हुए मात्र बारह घंटे के अंदर अभियुक्त सज्जन सिंह आटो चालक, निवासी कैराती का पूरवा थाना इशानगर जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार कर लिया लेकिन उसका दूसरा भाई मुन्ना उर्फ मुनउ पुलिस को चकमा देते हुए भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह ने बताया कि वो लखीमपुर खीरी में चौकी प्रभारी रह चुके हैं उनका वह अनुभव इस प्रकरण में बड़ी मदद किया । आइये जानते हैं पूरे प्रकरण की कहानी अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी विशाल पांडे की जुबानी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।