National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 22, 2026 3:18 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 22, 2026 3:18 pm

जिला प्रशासन ने तीन दिन में 87 हे0 जमीन निकालकर सुलझा दी जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट विस्तारीकरण की वर्षों पुरानी गुत्थी। 

 

जिला प्रशासन ने तीन दिन में 87 हे0 जमीन निकालकर सुलझा दी जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट विस्तारीकरण की वर्षों पुरानी गुत्थी।

इसी बीच प्रभावित परिवारोें का पूर्ण सत्यापन, मुआवजा निर्धारण करवा चुके हैं डीएम 

जल्द से जल्द इन्टरनेशनल रूट मेप पर होना चाहिए अपना जौलीग्रांट हवाई अड्डा

राज्य एवं राष्ट्रहित की योजना है एयरपोर्ट विस्तारीकरण प्राजेक्ट, युद्धस्तर पर कार्यवाही करें अधिकारीःडीएम

एयरपोर्ट विस्तारीकरण मा0 पीएम एवं सीएम का है प्राथमिकताओं में से एक

बाजार मूल्य पर मुआवजा मांग के सम्बन्ध में एसडीएम सब रजिस्ट्रार की सदस्यता वाली समिति गठित

जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण लैण्ड फॉर लैण्ड की मांग पर पिछले 03 वर्ष में हुई रजिस्ट्री का विवरण तलब

भूमि अधिग्रहण कार्य में एसडीएम व एसएलओ को तेजी लाने के निर्देश

देहरादून दिनांक 02 मई 2025,  जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में एयरपोर्ट विस्तारीकरण के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। अधिग्रहण का लगभग 80 प्रतिशत् कार्य पूर्ण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश। जिला प्रशासन ने तीन दिन में 87 हे0 जमीन निकालकर जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट विस्तारीकरण की वर्षों पुरानी गुत्थी सुलझा दी है। इसी बीच डीएम ने प्रभावित परिवारोें का पूर्ण सत्यापन मुआवजा निर्धारण करवा चुके हैं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपना जौलीग्रांट हवाई अड्डा जल्द से जल्द इन्टरनेशनल रूट मेप पर होना चाहिए इसके लिए अधिकारी गंभीरता से योजना पर आगे बढे।

 

जल्द से जल्द इन्टरनेशनल रूट मेप पर होना चाहिए अपना जौलीग्रांट हवाई अड्डा

जिलाधिकारी ने भूमि अधिग्रहण प्रभावित परिवारों के विस्थापन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए बैठक में बताया गया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भूमि अधिग्रहण का लगभग 85 प्रतिशत् से अधिक कार्य पूर्ण कर लिया गया है। एयरपोर्ट विस्तारीकरण में 43 परिवार एवं 93 काश्तकार कुछ छोटे-2 प्लाट है जिन्हे अज्ञात में लिया गया है, जिस डीएम ने पिछले तीन वर्षों में हुई रजिस्ट्री का रिकार्ड तलब करने के निर्देश एसडीएम डोईवाला को दिए। जिलाधिकारी ने भूमि अधिग्रहण के लिए प्रभावितों की मार्केट रेट पर मुआवजे की मांग पर एसडीएम डोईवाला एंव सब रजिस्ट्रार की सदस्यता वाली समिति का गठन करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भूमि के बदले भूमि की मांग पर डीएम ने अधिकारियों को मानको के अनुसार रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में एसएलओ स्मृता परमार, पुलिस अधीक्षक सदर जया बलूनी, एसडीएम डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, एसडीएम अपूर्वा सिंह, सहित सम्बन्धित विभागांें के अधिकारी उपस्थित रहे।

एयरपोर्ट विस्तारीकरण मा0 पीएम एवं सीएम का है प्राथमिकताओं में से एक

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।