National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 22, 2026 3:37 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 22, 2026 3:37 pm

नौकरी का झांसा देकर दलित महिला का शारीरिक शोषण, एसपी को गुहार

अम्बेडकर नगर ब्यूरो मनोज तिवारी 

 

नौकरी का झांसा देकर दलित महिला का शारीरिक शोषण, एसपी को गुहार।

 

भीटी थाने का मामला, अभी तक नहीं हुई कोई कार्रवाई ।

जनपद अम्बेडकर नगर के भीटी थानांतर्गत दलित महिला शैल्जा (काल्पनिक नाम) के साथ नौकरी के नाम पर साजिश करके एक व्यक्ति महीनों से शारीरिक शोषण करता रहा । उसके साथ में उसके सहयोग में एक महिला भी शामिल है । पीड़िता ने आपबीती बताई कि उसकी मुलाकात दो तीन माह पहले उक्त विपक्षियों से जनपद अम्बेडकर नगर के भीटी बाजार में हुई। दोनों ने मुझसे बताया कि हम लोग एक गठबंधन पार्टी से ताल्लुक रखते हैं। मैंने उन्हें अपनी मजबूरी बताई कि मेरे पति मुझे करीब तीन वर्ष से छोड़ दिये है अब मैं अपने मायके में रहती हूं। जिस पर दोनों ने कहा कि तुम परेशान मत हो। विक्की (काल्पनिक नाम)ने कहा कि मैं तुम्हारी नौकरी ,सफाईकर्मी में लगवा दूंगा और शैल्जा ने कहा कि मैं भी सफाईकर्मी का कार्य करती हूं। इस प्रकार जब भी वो दोनों लोग आते तो मुझसे मिलते थे। विक्की ने कहा कि मै तुमसे शादी भी कर लूंगा तथा धीरे-धीरे वह शादी के नाम पर मुझसे शारीरिक संबंध बनाने लगा मैं भी उसके भरोसे पर रहने लगी कि वह मुझसे शादी करेगा। उसने मेरी हाईस्कूल की मार्कशीट मांगकर अपने पास रख लिया। मेरे साथ वह नौकरी के नाम पर महीनों से दुराचार करता रहा। मेरे साथ हुए दुराचार में शैल्जा का बराबर सहयोग रहा। बीच-बीच में जब मैं शादी और नौकरी का बात करती तो वह कल परसों पर टालता रहा। थक हार कर मैं जब जान गयी कि ये लोग केवल मेरा शोषण कर रहे हैं नौकरी और शादी का झांसा दे रहे हैं तो मैं पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। उक्त विपक्षी बराबर पीड़िता को धमकी दे रहे हैं। फिलहाल पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगा दी है। लेकिन न्यूज लिखने तक अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।