National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 15, 2026 3:34 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 15, 2026 3:34 am

पीएम श्री राजकीय इन्टर कॉलेज द्वारी में अध्ययनरत स्कूली छात्र छात्राओं को सुगम पैदल रास्ता भी नसीब नहीं !

रिखणीखाल-

 

पीएम श्री राजकीय इन्टर कॉलेज द्वारी में अध्ययनरत स्कूली छात्र छात्राओं को सुगम पैदल रास्ता भी नसीब नहीं !

रिखणीखाल के दुर्गम गाँव डबराड, सेरोगाढ से पीएम श्री राजकीय इन्टर कॉलेज द्वारी आने जाने छात्र छात्राओं को लगभग 5-6 किलोमीटर की दूरी पहाड़ी रास्तों, जंगल से होकर उबड़ खाबड़ रास्ते व खैबर के दर्रों से होकर गुजरना पड़ता है।इन बच्चों के लिए एक सुगम पैदल रास्ता तक नसीब नहीं है।ये बच्चे गर्मी, धूप, बरसात व जाड़ों में इसी रास्ते से स्कूल आते जाते हैं। डबराड के बच्चे सेरोगाढ से होते हुए द्वारी पहुंचते हैं। इनको इस जंगल के रास्ते से कयी परेशानी व कठिनाई होती है।लेकिन यै किसे कहें? न ग्राम पंचायत डबराड, न ग्राम पंचायत द्वारी, कोई भी इस पैदल मार्ग की मरम्मत व रखरखाव को तैयार नहीं हैं।

 

ये पैदल मार्ग खड़ी चढाई व उतार-चढ़ाव का है।ग्राम पंचायत डबराड और ग्राम पंचायत द्वारी को इस पैदल मार्ग को व्यवस्थित मरम्मत व सुगम बनाना चाहिए। लेकिन इनका ध्यान कभी इस ओर गया ही नहीं। पैदल मार्ग पर जंगली जानवरों का भय बराबर नजर आता रहता है।

इन छात्र छात्राओं की मांग है कि डबराड से द्वारी, वाया सेरोगाढ के पैदल रास्ते को सुगम बनाकर चलने लायक बनाया जाये,ताकि स्कूली बच्चों व अन्य राहगीरों को फिसलकर, लुढ़क कर न आना जाना पड़े।

जिला प्रशासन , जनप्रतिनिधियों से अनुरोध है कि छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए इस पैदल मार्ग की मरम्मत,झाड़ी कटान आदि कराकर चलने योग्य बनायें।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *