National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 23, 2026 5:23 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 23, 2026 5:23 pm

42 फ़ीसदी तक हुआ लाइन लॉस, सरकार को नहीं आ रही शर्म ।

महंगी बिजली खरीद व लाइन लॉस के खेल में पिस रहा विद्युत उपभोक्ता – मोर्चा    

                                                                       राजभवन/ सरकार/ विभाग लाइन लॉस कम कराने में हुआ नाकाम 

  42 फ़ीसदी तक हुआ लाइन लॉस, सरकार को नहीं आ रही शर्म !  

    सरकार मना रही जश्न और जनता मना रही मातम !   

विकास नगर।जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश का इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि जिस प्रदेश में ऊर्जा मंत्री का दायित्व स्वयं मुख्यमंत्री के पास है, बावजूद इसके निजी स्वार्थ के चलते जनता को लुटवाने के लिए सरकार लाइन लॉस (बिजली चोरी) कम करने की दिशा में कोई काम नहीं कर रही है | इस खेल की वजह से बिजली के दामों में फिर वृद्धि की गई है | लाइन लॉस (डिस्ट्रीब्यूशन लॉस) सरकार व विभाग कम नहीं करना चाहते, क्योंकि जितना ज्यादा लाइन लॉस होगा उतना बाहर से महंगे दामों पर बिजली खरीदनी पड़ेगी एवं इसी खेल में विभाग एवं सरकार की खुद की जेबों में धन वर्षा होगी! प्रतिवर्ष बिजली के दामों में वृद्धि इसी का एक हिस्सा है | नेगी ने कहा कि लाइन लॉस व सरकार के खेल के चलते विद्युत उपभोक्ताओं को महंगी बिजली खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है | नेगी ने कहा कि गत वर्ष 2023-24 तक विद्युत वितरण हानियां 13.89 फ़ीसदी एवं ए टी एंड सी हानियां 14.64 फ़ीसदी थी, लेकिन लॉसेस बढ़ते- बढ़ते नवंबर 2024 तक लाइन लॉस16.11 फ़ीसदी एवं ए.टी.एंड सी. हानियां 26. 21फ़ीसदी तक पहुंच गई, जोकि बहुत बड़ी हानि है तथा इसका बोझ जनता के सर पड रहा है, जिसके चलते 1500- 2000 करोड़ रुपए की राजस्व हानि हो रही है । नेगी ने कहा कि अगर आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में कई जगह लाइन लॉस लगभग 42 फ़ीसदी तक है तथा एटी& सी लॉसेस लगभग 50 फ़ीसदी तक हैं, जिसको सरकार व विभाग रोकने में पूरी तरह से नाकाम हो चुके हैं, जिनकी वजह से पूरे प्रदेश का विद्युत उपभोक्ता कराह रहा है | अधिकारी अपना तर्क दे रहे हैं कि उत्तराखंड में अन्य राज्यों की तुलना में बिजली सस्ती है, लेकिन वह ये भूल जाते हैं कि ये ऊर्जा प्रदेश है, जहां बड़ी मात्रा में विद्युत उत्पादन होता है | नेगी ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार अपने 3 साल के कार्यकाल पूर्ण होने पर जश्न मना रही है ,वहीं दूसरी ओर जनता मातम मानने को मजबूर है ! नेगी ने कहा कि ऊर्जा बचाओ/ बिजली बचाओ का नारा हवा हवाई हो गया है ।पत्रकार वार्ता में- अशोक चंडोक व प्रवीण शर्मा पिन्नी मौजूद थे |

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.