National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 23, 2026 5:24 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 23, 2026 5:24 pm

प्रदेश में हो रहे फर्जी एनकाउंटर, कह रही सरकार! मोर्चा  

प्रदेश में हो रहे फर्जी एनकाउंटर, कह रही सरकार! मोर्चा  

दागी विधायकों/ मंत्रियों/ पदाधिकारियों को भी गोली मारकर प्रदेश से बाहर करेगी सरकार !                                        

प्रदेश में कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां !  

भाजपा के दायित्वधारी जमानत पाये लोगों को भी करेंगे प्रदेश से बाहर ! 

सरकार का अंकुश नहीं रहा ऐसे छिछोरे /गैरजिम्मेदार दायित्वधारी पर !                             

प्रदेश में जंगल राज हो चुका कायम ! 

क्या प्रदेश में न्यायालयों की आवश्यकता नहीं रही !  

राजभवन सो रहा गहरी नींद में ।                     

फर्जी एनकाउंटर मामले में न्यायालय में दस्तक देगा मोर्चा ।

उत्तराखंड विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि एक-दो दिन पहले ही भाजपा के एक छिछोरे/ गैरजिम्मेदार दायित्वधारी विश्वास डाबर ने भाजपा की पोल पट्टी खोलकर रख दी है, जिसमें उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके द्वारा कहा गया कि प्रदेश में हम लोग (सरकार) अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति, जिनके खिलाफ मुकदमा कायम हुआ हो, चाहे उसने इस मामले में जमानत भी करा ली हो, ऐसे व्यक्ति को सरकार द्वारा प्रदेश से बाहर करने का काम किया जाएगा| अगर मुकदमा समाप्त हो चुका है तभी प्रदेश में रह सकते हैं तथा हमने कानून भी बना लिया है। “अगर वह व्यक्ति प्रदेश से बाहर नहीं जाएगा तो उसको गोली मार दी जाएगी और इस मामले में भाजपा सरकार और हम पहले ही कई व्यक्तियों को पैर में गोली मार चुके हैं ” और यही सब प्रदेश में घटित हो रहा है ।

।ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज नहीं रह गई है तथा प्रदेश में जंगल राज कायम हो गया है| इन छिछोरे दायित्वधारी के हिसाब से पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में अब तक हुए एनकाउंटर फर्जी प्रतीत होते हैं, जिसका हिसाब लेने के लिए मोर्चा मा.न्यायालय की शरण में जाएगा | नेगी ने कहा कि इस हिसाब से भाजपा सरकार के विधायक/ मंत्री/ पार्टी पदाधिकारी/ दायित्वधारी अन्य दलों के विधायक/ पूर्व विधायक /पूर्व मंत्रियों में से बहुत कम लोग ही इस प्रदेश में रह पाएंगे ,क्योंकि किसी न किसी के खिलाफ प्रदेश में कोई न कोई मुकदमा कायम है तथा वो जमानत पर है, इनके कथनानुसार प्रदेश में नहीं रह पाएगा ! मोर्चा सरकार से पूछना चाहता है क्या सरकार ऐसे पदाधिकारियों के पैर में भी गोली मारकर प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाएगी ! भाजपा सरकार को सबसे पहले ऐसे छिछोरे दायित्व धारी को पदमुक्त कर प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए, जिसने प्रदेश की छवि को तार-तार करने का काम किया है । ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार को प्रदेश में मा. न्यायालयों की आवश्यकता नहीं रही तथा न्यायालय का काम भी सरकार ही करेगी ! नेगी ने कहा कि यह व्यक्ति वही दायित्व धारी हैं, जिन्होंने अपने निजी लाभ के लिए अथवा अपने परिसर/ होटल में पार्किंग की व्यवस्था हेतु उसके सामने एक नामी- गिरामी विद्यालय की लीज डीड साजिशन समाप्त कराने के खेल में हजारों बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने का काम किया था, लेकिन उस विद्यालय की ऊंची पहुंच के चलते इनके व सरकार के मंसूबे कामयाब नहीं हो पाए थे तथा सरकार को बैक फुट पर आना पड़ा था । नेगी ने कहा कि प्रदेश में दिन के उजाले में सरकार की शह पर सरकार की नाक के नीचे कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन राजभवन जैसी संस्था आंखें मूंद कर पड़ी है | ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश का राज भवन सिर्फ तमाशा देखने के लिए बना है । मोर्चा भाजपा सरकार के कुकर्मो का हिसाब लेने के लिए मा.न्यायालय में दस्तक देगा । पत्रकार वार्ता में -विजयराम शर्मा व दिलबाग सिंह मौजूद थे ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.