National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 15, 2026 1:52 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 15, 2026 1:52 pm

सेपियंस में धूमधाम से मनाया वैशाखी पर्व

सेपियंस में धूमधाम से मनाया वैशाखी पर्व

 

सेपियंस स्कूल विकास नगर में आज धूमधाम से बैसाखी पर्व का आयोजन किया गया। सुबह स्कूल की प्रार्थना सभा में फसलों के इस त्यौहार के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। विद्यार्थियों द्वारा प्रार्थना सभा में बैसाखी विषय पर आधारित गीत, विचार, कविता आदि प्रस्तुत किए गए। इसके बाद सभी सदनों के छात्र छात्राओं ने बैसाखी से संबंधित पंजाबी गीतों पर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं ने पंजाब का लोकनृत्य गिद्दा की प्रस्तुति द्वारा सभी का मन मोह लिया।

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चाणक्य सदन तथा द्वितीय स्थान प्रताप सदन रहा।

आयोजन के बीच में विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा द्वारा सभी को बैसाखी के महत्व को समझाते हुए विजयी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

अंत में विकास नगर प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा ने छात्र-छात्राओं को बैसाखी की शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि यह सबके लिए नई शुरुआत तथा खुशियों का त्यौहार है। इस अवसर पर स्कूल चेयरपर्सन श्रीमती इंदिरा रानी , विद्यालय प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा,बेबी राठौर,रोशन, अश्विनी कुमार,नंदी बिष्ट, सुमालती उनियाल सहित समस्त अध्यापकगण भी मौजूद रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *