National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 23, 2026 5:35 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 23, 2026 5:35 pm

एस वी इंटरनेशनल स्कूल राखी-ज़ोबा में धूमधाम से मनाया गया “प्रवेशोत्सव”

लक्ष्य साथ कर मेहनत करने से सफलता अवश्य मिलती है:-प्राचार्या सुनीता जायसवाल

बेमेतरा- “एस वी इंटरनेशनल स्कूल राखी-ज़ोबा देवकर में धूमधाम से मनाया गया “प्रवेशोत्सव” शिक्षा सत्र 2025-26 नए सत्र के शुभारंभ के साथ आज शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न हुआ। प्राचार्या जायसवाल द्वारा सर्वप्रथम विद्यार्थियों को तिलक लगाकर मुह मीठा कर व पुष्पवर्षा करते हुए शाला में प्रवेश दिलाया गया। साथ ही सभी शिक्षक -शिक्षिकाओ ने भी नए प्रवेषित बच्चों का भव्य कार्यक्रम के साथ स्वागत किए, व प्राचार्या द्वारा विद्या के देवी माँ सरस्वती के छाया चित्र में पुष्पगुच्छ व माला पहनाते हुए दिप प्रज्वलित किए ततपश्चात सरस्वती वन्दना गीत एवं कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम एस वी इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्या के द्वारा बच्चों को शाला प्रवेशोत्सव की शुभकामनाएं दी गई और नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रेरित करते हुए अपने उद्बोधन में बताया कि लक्ष्य साध कर उसे पूरा करने के लिए मेहनत करेंगे तो सफलता आपकी कदम चूमेगी। बच्चों को कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करने हेतु मार्गदर्शन दिए।हम बच्चों के उज्ज्वल भविष्य व सर्वांगीण विकास के लिए हम सदैव तत्पर है व रहेंगे। प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में आज स्कूल में विभिन्न क्रियात्मक व ज्ञानात्मक एक्टिविटी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिए कक्षा नर्सरी से पी पी 2 तक बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता रखा गया था, वही कक्षा प्रथम से आठवीं तक के बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रखा गया था। सभी प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया गया। साथ ही प्रथम दिन आज छात्र छात्राओं को खेल- खेल में पढ़ाते हुए विभिन्न पाठ्यक्रमों के जानकारी भी दिए गए ।

शिक्षा सत्र 25-26 के लिए लगभग 200, माता-पिता/पालको ने एस वी इंटरनेशनल स्कूल में अपने पाल्यों को प्रवेश दिला चुके हैं। एवं विद्यालय के ओर से भी आने -जाने के लिए सभी चारों दिशाओं के लिए यातायात हेतु बस सुविधा भी प्रदान किए गया हैं। स्कूल प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं में अनीश श्रीवास्तव, वर्षा श्रीवास्तव, निकिता सेठ,आकांक्षा तिवारी,भारती वर्मा, माया चौहान, नीता बोंडे, विवेक तिवारी,निशा सिंह, मंजू कश्यप, भवानी वैष्णव, सोनिया वैष्णव, हिमानी मंडावी, प्रीति वासनिक, मनोज मरकाम, मिथिलेश साहु, तुलसी,तपेश्वर यादव, एकलव्य यादव, गणपत यादव, महेश पाटिल,शशि पाल, रामेश्वरी, सरस्वती यादव, रोहित ठाकुर,तोरन लाल आदि सभी ने मिलकर प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाए।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.