National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 25, 2026 12:39 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 25, 2026 12:39 pm

महाविद्यालय में छात्रों ने स्वनिर्मित उत्पादों की लगाई प्रदर्शनी

महाविद्यालय में छात्रों ने स्वनिर्मित उत्पादों की लगाई प्रदर्शनी

सम्पादक देवेन्द्र सिंह राय

  उत्तराखंड विकास नगर । आज दिनांक 7 अप्रैल 2025 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में डॉ हरीश चन्द्र जेटली नोडल ऑफिसर उद्यमिता विकास योजना कार्यक्रम के तहत वाणिज्य विभाग और गृह विज्ञान के साथ मिलकर स्वनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। 

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अभिषेक नंदन ईडीपी प्रोजेक्ट ऑफिसर ने कहा कि इस प्रर्दशनी का उद्देश्य छात्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देकर उभरते हुए उद्यमियों को एक मंच प्रदान करना है।

वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा राठौर ने छात्र-छात्राओं को स्वनिर्मित उत्पादों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्रों की प्रतिभा की सराहना की उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी वाणिज्य विभाग द्वारा दूसरी बार आयोजित की जा रही है और उनकी कोशिश रहेगी कि साल में एक बार इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से नए उद्यमियों का विकास हो।

गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा पालीवाल ने कहा कि साल भर बच्चों के कार्यों को देखा जाता है और यह एक बहुत अच्छा माध्यम है जिससे वे अपनी प्रतिभा से अपना वित्तीय आधार मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्रों को अपने उत्पादों को बाजार में उतारने का अवसर मिलता है और वे अपने व्यवसाय को बढ़ावा दे सकते हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दलीप सिंह नेगी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी पहल विभागों द्वारा की जा रही है जिससे हमारे बच्चों की प्रतिभा निकलकर सामने आएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्रों को अपने कौशल को विकसित करने का अवसर मिलता है और वे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं।

इस प्रदर्शनी में छात्रों ने अपने स्वनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया, जिनमें हस्तशिल्प, कपड़े, मार्बल पेंटिंग, और अन्य उत्पाद शामिल थे। छात्रों ने अपने उत्पादों के बारे में विस्तार से बताया और उनकी विशेषताओं को उजागर किया।

इस प्रदर्शनी के प्रतिभागी छात्र-छात्राएं वाणिज्य विभाग से प्रिया, रितिका राय,आंचल साहू, करिश्मा, प्रियांशी महंत ,मंजू गौतम, महक रावत,अर्थशास्त्र विभाग से हेमा सीरवी, गृह विज्ञान विभाग से निहारिका कवि, रीतिका चौहान,अस्मा, पायल, खुशी कुमारी, उजमा, हरीश कंडवाल एवं मुन्ना सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय की उद्यमिता विकास योजना समिति के सदस्य डॉ राजेश कुमार डॉ अनिल शाह, डॉ अशोक कुमार, डॉ खुशीकांत बंगवाल, डॉ श्वेता पांडे, डॉ दीपा राणा आदि उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *