National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 23, 2026 5:35 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 23, 2026 5:35 pm

सेपियंस विद्यालय में धूमधाम से मनाया नवरात्र उत्सव तथा राम नवमी का पर्व

सेपियंस विद्यालय विकास नगर तथा हरबर्टपुर में आज दिनांक 5 अप्रैल शनिवार को चैत्र नवरात्रि तथा राम नवमी के पावन अवसर पर विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सेपियंस विद्यालय विकास नगर में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने मां दुर्गा का आह्वान *सर्व मंगल मांगल्ये* श्लोक के साथ किया। साथ ही उन्होंने चैत्र मास में आने वाली नवरात्रि की महत्ता पर सभी का ध्यान आकर्षित करवाया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा दुर्गा अष्टमी पर ‘हे शुभारंभ’ नामक गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया।

साथ ही सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर में भी यह उत्सव विद्यालय प्रधानाचार्या तथा उप प्रधानाचार्या द्वारा दीप प्रज्वलित कर आरंभ किया गया । तत्पश्चात विद्यार्थियों ने नवरात्रि पर्व से संबंधित विचार प्रस्तुत किये । विद्यार्थियों के द्वारा ‘अयोध्या आए मेरे प्यारे राम’ समूह गीत गाकर तथा कक्षा नवमी से 12वीं तक की छात्राओं द्वारा ‘श्री रामचंद्र कृपालुभजमन’ गीत पर भरतनाट्यम नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के संचालन में श्रीमती उमा पुंडीर, मोनिका शर्मा तथा कमल क्षेत्री द्वारा सराहनीय सहयोग दिया गया।

आज सेपियंस विद्यालय विकास नगर में कक्षा 6-8 तथा 9-10 के सदनानुसार दोहा वाचन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें 6-8 वर्ग में प्रथम स्थान(रुबेन)रणजीत सदन,द्वितीय स्थान(तमन्ना असवाल) कनिष्का सदन रहा।

साथ ही 9-10 के वर्ग में प्रथम स्थान ( स्मृति )रणजीत सदन, द्वितीय स्थान( दिव्यांशी आर्य) शिवाजी सदन रहा। विजेताओं को शुभकामनाएं तथा पुरस्कार प्रदान किए गए ।

विद्यालय के प्राचार्य श्री नवीन तनेजा तथा हरबर्टपुर विद्यालय प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल ने प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए विक्रम संवत कैलेंडर के इतिहास की जानकारी देते हुए चैत्र नवरात्र तथा राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।

इह अवसर पर विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी, सेक्रेटरी महोदय श्री रविकांत सपरा, प्रबंधक महोदया श्रीमती रशिता सपरा सहित समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.