सेपियंस स्कूल विकास नगर ने शतरंज प्रतियोगिता में प्राप्त किया द्वितीय स्थान

सेपियंस विद्यालय विकास नगर ने शतरंज प्रतियोगिता में प्राप्त किया द्वितीय स्थान। वीर अर्जुन स्कॉलर्स अकादमी में आयोजित दूसरे जानकी प्रसाद कबूल चंद ओपन अंतर्विद्यालिय त्वरित शतरंज प्रतियोगिता में प्रशिक्षक रीना राना के नेतृत्व में कक्षा आठ के अंशुल पांडे ने द्वितीय स्थान ट्राफी तथा 700 रुपए नगद पुरस्कार 
अभिज्ञान सागर ने तृतीय स्थान ट्राफी तथा तथा 600 रुपए नगद पुरस्कार
भौमिक जोशी ने टाॅप 10 आऑउट ऑफ 15 स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा ने इन प्रतिभागियों की प्रशंसा की तथा उन्हें प्रोत्साहित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Author: NM News live
Post Views: 187






