रिपोर्ट राजेश तिवारी
आलापुर अंबेडकरनगर क्षेत्र के पं त्रिलोकी नाथ स्मारक इंटर कालेज हथिनाराज पिपरी में वार्षिक उत्सव पुरस्कार, वितरण व पूर्व विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। समारोह में अतिथियों ने सर्वाधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं व स्कूल के पूर्व विद्यार्थियों का सम्मान किया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश शासन के आयुष खाद एवं औषधि प्रशासन मंत्री दो दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि
विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर पढ़ाई करनी चाहिए। छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने के लिए नियमित समय निकालना कीजिए एवं विद्यार्थियों को परीक्षा के समय घबराना नहीं चाहिए एवं अच्छी मेहनत करने से वह गुरुजनों का सम्मान करने से विद्यार्थी सफल होता है। पूर्व विधायक ने कहा कि विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ेगा तो उसको मंजिल आसानी से मिल जाती है एवं अच्छे अंक लाकर परिवार स्कूल व शहर का नाम रोशन करें। क्योंकि विद्यार्थी का नाम तभी रोशन होता है तब वह नंबरों में आगे रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही विकास संभव है इसलिए बच्चों को शिक्षा पर जोर देना चाहिए। विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच छोटू लाल मीणा ने उच्च शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से उठकर ही आगे चलकर बड़े अधिकारी बनते है। 
पूर्व विधायक अनीता कमल व बसखारी नगर पंचायत अध्यक्ष ओंकार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही हरेक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाती है और विकास में चार चांद लगाती है। विशिष्ट अतिथि तेज प्रताप गहलोत ने कहा कि शिक्षा का गुणवत्ता बनाए रखना अध्यापकगणों का मुल कर्तव्य होना चाहिए, जिससे बच्चों में मानवीय गुणों का संचार होता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधू वर्मा ने की। इस अवसर बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में देशभक्ति के गीत व राजस्थानी गीत व मेवाड़ी व हरियाणवी गीतों पर विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुत किए। नाटक, कविता पाठ व दोहे भी प्रस्तुत किए। शिक्षक संकेत मंडल अध्यक्ष डॉ उदय राय मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ऐसा साधन है जिसके जरिए हम सब कुछ पा सकते हैं इसलिए उन्होंने छात्र-छात्राओं शॉपिंग किया कि बेहतर शिक्षा और संस्कार के साथ शिक्षा ग्रहण करें और अपने समाज परिवार का नाम रोशन करें।प्रधानाचार्य संजय यादव ने ने विद्यालय की गतिविधियों के बारे में बताते हुए सरकार के द्वारा विद्यालय में चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी दी अभिभावकों से बेहतर शिक्षा का संकल्प दोहराया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी शैलजा मिश्रा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज रामनगर प्रधानाचार्य रन विजय राव, राम समुझ त्रिपाठी योग प्रक्षिक्षक डा ललित त्रिपाठी विनय पांडे भगवान पांडे श्याम नाथ शुक्ल सवर्ण आर्मी जिलाध्यक्ष राहुल उपाध्याय बुद्धि राम यादव आदि तमाम लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।







