National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 6, 2026 8:52 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 6, 2026 8:52 am

सेपियंस विद्यालय में आयोजित कक्षा बारहवीं के छात्र – छात्राओं का विदाई समारोह

सेपियंस विद्यालय में आयोजित कक्षा बारहवीं के छात्र – छात्राओं का विदाई समारोह

 

सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर में कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं के सभी छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर और उन पर फूल बरसाकर उनका स्वागत तथा अभिनंदन किया।

इस अवसर पर कक्षा ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे गढ़वाली,पंजाबी, पहाड़ी, बॉलीवुड गीतों पर आधारित नृत्य और लघु हास्य नाटिका प्रस्तुत की गई। साथ ही कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया तथा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा तथा विद्यालय सेक्रेटरी श्री रवि कांत सपरा ने बच्चों को आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान कीं तथा जीवन में सफलता हासिल करने के गुरु मंत्र बताएं।

कार्यक्रम के मध्य में कुछ विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा के आधार पर सम्मानित किया गया जो इस प्रकार हैं -मिस्टर सेपियंस केशव गोयल और मिस सेपियंस का खिताब स्नेहा को दिया गया।

मिस्टर फेयरवेल गगनदीप और मिस फेयरवेल का खिताब सेजल राणा को दिया गया ।

मिस्टर स्पार्कल इशांत रावत और मिस स्पार्कल का खिताब कैटरीना को दिया गया। 

मिस्टर डिसेंट मयंक भट्ट और मिस डीसेंट का खिताब आस्था उपाध्याय को दिया गया।

मिस्टर रिस्पांसिबल सुदर्शन और मिस रिस्पांसिबल का खिताब शिफा को दिया गया ।

मिस्टर वर्सेटाइल शुभम बर्थवाल और मिस वर्सेटाइल का खिताब अदिति रावत को दिया गया । 

मिस्टर स्टेज परफॉर्मर खुशहाल और मिस स्टेज परफॉर्मर का खिताब खुशी कुमारी को दिया गया । 

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल द्वारा कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अध्यापक सुशांत गोदियाल, मोहिद अहमद, विनय पठानिया, रश्मि चौधरी, विकास पंवार, उमा पुंडीर तथा मोनिका वर्मा का प्रयास अति सराहनीय रहा।

इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा, सेक्रेटरी महोदय श्री रविकांत सपरा, प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल, उप प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी तथा समस्त अध्यापगण भी मौजूद रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *