National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 6:46 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 6:46 pm

उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में आग लगने के कारण कुछ घरों के जलने की सूचना है

उत्तरकाशी।

रिपोर्ट गजमफर ख़ान

उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में आग लगने के कारण कुछ घरों के जलने की सूचना है। मौके पर राहत और बचाव टीमें पहुंच चुकी है और आग को नियंत्रित करने का प्रयास जारी है। तहसीलदार मोरी भी घटनास्थल पर पहुंच रहे है और जिलाधिकारी के निर्देश पर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग हेतु अतिरिक्त टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया है। जिला प्रशासन के द्वारा प्रभावितों की सहायता के लिए मोरी और उत्तरकाशी दे राहत सामग्री और खाद्यान्न भेजने की व्यवस्था भी की गई है।

जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र उत्तरकाशी मे रात को लगभग 10.40 बजे प्राप्त एक दूरभाष संदेश के माध्यम से तहसील मोरी के अंतर्गत सावणी गांव में आग  लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस मोरी फायर सर्विस नौगांव, राजस्व, टीम मोरी से रवाना करवाते हुए राहत एवं बचाव कार्य से सम्बन्धित अन्य विभागों को भी अलर्ट कर दिया गया।

घटनास्थल सड़क मार्ग से लगभग 5 किमी की पैदल दूरी पर स्थित है।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने घटना के बारे में तहसीलदार मोरी से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यकतानुसार मौके पर राहत एवं बचाव कार्य के लिए अतिरिक्त टीमों को भेजे जाने के भी निर्देश दिए हैं। तहसीलदार मोरी राजस्व कर्मियों की अतिरिक्त टीम और राहत सामग्री के साथ मौके कर लिए रवाना हो चुके हैं। उपजिलाधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवानंद शर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग की एक टीम प्रभावित गांव में पहुंच चुकी है। प्रशासन के द्वारा आस-पास के क्षेत्रों में तैनात वन विभाग के कार्मिकों को भी राहत एवं बचाव कार्य मे सहयोग हेतु बुलाया गया है।

जिलाधिकारी ने बिना किसी देरी के राहत एवं बचाव कार्यो  के लिए  सभी संबन्धित विभागों को तत्परता से जुटने के निर्देश देते हुए  चिकित्सा, पेयजल आदि विभागों को भी मौके पर पहुंचने की हिदायत दी है। जिलाधिकारी ने राहत व बचाव कार्यों के लिए सतलुज जल विद्युत निगम सहित टोंस वन प्रभाग और गोविंद वन्य जीव विहार के वन कर्मियों का सहयोग लेने के भी निर्देश देते हुए उप जिलाधिकारी पुरोला को राहत एवं बचाव कार्य का  समन्वय करने के भी निर्देश जारी किए हैं।

गोविंद वन्य जीव विहार की उपनिदेशक निधि सेमवाल ने बताया है कि क्षेत्र के वनकर्मी आग को काबू करने के अभियान में जुटे है और वन विभाग की अतिरिक्त टीमों को भी मौके पर भेजा जा रहा है।

सावणी गांव में लगी आग को काबू करने के प्रयास निरंतर जारी हैं। इस अभियान में आस-पास के गांवों के लोग भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट राहत एवं बचाव अभियान की निरन्तर निगरानी और निर्देशन में जुटे हैं।

चिकित्सा टीम भी प्रभावित गांव पहुंचने वाली है।

प्राप्त प्रारंभिक सूचना के अनुसार सावणी गांव में करीब 8 से 10 मकान आग की चपेट में आए है और कोई जनहानि नही हुई है।

प्राप्त सूचना के अनुसार सावणी गांव मै लगी आग को नियंत्रित कर लिया गया है। एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस, फायर सर्विस नौगांव, राजस्व, वन विभाग, की टीम सहित उपजिलाधिकारी पुरोला गोपाल सिंह चौहान और तहसीलदार मोरी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।