National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 23, 2026 6:21 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 23, 2026 6:21 pm

“मैरै गांव की बाट” फिल्म दिल्ली में हाउसफुल

मैरै गांव की बाट” फिल्म दिल्ली में हाउसफुल

दिल्ली 19 जनवरी।सामाजिक सरोकारों को समर्पित ‘मैरै गांव की बाट’ फिल्म का राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली v3s सेंट्रल न्यू cinepolis ऑडी – 8 लक्ष्मीनगर में पूर्व आईएएस कुलानंद जोशी एवं पूर्व आइआरएस रतन सिंह रावत, गढ़वाल हितैषिणी सभा के अध्यक्ष अजय बिष्ट, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के सूचना समन्वय अनिल सती क्षेत्रीय फिल्मों के अभिनेता राकेश गौड ने संयुक्त रूप से उद्घाघन कर शुभारंभ किया।

दिल्ली प्रदर्शित फिल्म के शुभारंभ के मौके पर पूर्व आईएएस अधिकारी कुलानंद जोशी ने कहा है कि जौनसार बावर के रीति रिवाज, परंपरा, रहन-सहन, खान पान वेशभूषा पर आधारित बनी फिल्म दिल्ली में प्रदर्शित होना गर्व का विषय है। उन्होंने फिल्म में काम करने वाले अभिनेता अभिनव चौहान एवं सभी कलाकारों को अपनी शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने कहा है की फिल्म में संगीत भी उच्च कोटि का है जो जौनसार बावर के लोक संस्कृति को प्रदर्शित करता है।

पूर्व आईआरएस रतन रावत ने कहा है की फिल्म में जौनसार बावर के मातृशक्ति को दिए गए सम्मान उच्च आदर्शों के साथ प्रदर्शित करता है जो युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के फिल्म के बनने से लोक संस्कृति एवं स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

गढवाल हितैषिणी के अध्यक्ष अजय बिष्ट जी ne कहा कि इस फिल्म की कहानी बहुत ही लाजवाब है जो ग्रामीण परिवेश को जोड़ती है l

मुख्यमंत्री के सूचना समन्वयन अनिल सती ने कहा कि फिल्म का तकनीकी पक्ष से लेकर सभी पत्रों ने कमाल का काम किया है उन्होंने इस फिल्म को अन्य भाषा में भी डब करने का सुझाव दिया l

फिल्म की परिकल्पना देने वाले सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक के.एस चौहान ने कहा है कि फिल्म को अपार सफलता मिल रही है। देहरादून, हरिद्वार, मसूरी, पांवटा साहिब, विकास नगर आदि क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोगों ने फिल्म को देखा और अपने लोक संस्कृति, वेशभूषा के प्रति युवा पीढ़ी आकर्षित हो रही है। कहा है कि दिल्ली में फिल्म हाउसफुल चल रही है जिस प्रकार से उत्तराखंड के लोगों का प्यार इस फिल्म को मिल रहा है वह अद्भुत।

क्षेत्रीय भाषाओं पर फिल्म बनाने वाले अभिनेता राकेश गौड ने कहा है की जौनसार बावर की अद्भुत लोकेशन और वहां की संस्कृति को फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित करना सराहनीय प्रयास है। यह फिल्म जौनसार बावर के सिनेमा इतिहास के लिए मिल का पत्थर साबित होगी। अब अनेक लोग फिल्म निर्माण के क्षेत्र में आगे आएंगे जिससे जौनसार बावर में पर्यटन और तीर्थाटन की अपार संभावना बढ़ेगी।

इस अवसर पर जौनसार बावर कल्याण समिति दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष विद्या दत्त जोशी, सचिन सुल्तान चौहान, साहित्यकार डॉ कुसुम भट्ट, फिल्म के अभिनेता अभिनव चौहान, आकृति जोशी, एडवोकेट अखिलेश रावत, मेहर सिंह तोमर दिनेश वर्मा, दिल्ली विश्वविद्यालय के अमन डोभाल, गुजरात से आए सिद्धेश्वर व सागर भी मौजूद थे l

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.