सेपियंस विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व समारोह
उत्तराखंड विकास नगर
सेपियंस विद्यालय विकास नगर तथा हरबर्टपुर में मकर संक्रांति और लोहड़ी के पावन पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ विशेष प्रार्थना सभा में आयोजित किया गया । इस अवसर पर विद्यालय परिसर को फूलों की लड़ियों, रंगोली तथा पतंगों के माध्यम से सजाया गया। इस विशेष आयोजन में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं सेपियंस विद्यालय विकास नगर में कक्षा ग्यारहवीं ‘ब’ के विद्यार्थियों द्वारा लोहड़ी और मकर संक्रांति विषय से संबंधित विचार प्रस्तुत किए गए। छात्राओं द्वारा लोहड़ी गीत सुंदर मुंदरिये तथा लोहड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई ।
कार्यक्रम का शुभारंभ हरबर्टपुर विद्यालय प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल तथा विकास नगर प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा द्वारा किया गया। उन्होंने पवित्र अग्नि प्रज्जवलित कर उसमें मूंगफली, तिल ,गुड़ और रेवड़ी की आहुति दी और सभी को लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अग्नि के चारों ओर परिक्रमा करते हुए पारंपरिक गीत गाए और विद्यालय परिसर में तिल, गुड़ व मूंगफली बांट कर उत्सव को और भी विशेष बनाया जिससे विद्यालय परिसर में उल्लास और खुशी का माहौल छाया रहा।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या रश्मि गोयल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोहड़ी और मकर संक्रांति हमारे देश के प्रमुख त्यौहार हैं, जो न केवल प्रकृति के साथ हमारे संबंध को प्रकट करते हैं बल्कि जीवन में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार भी करते हैं। साथ ही प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा द्वारा लोहड़ी, मकर संक्रांति तथा महाकुंभ के महत्व को भी बताया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में उमा पुंडीर, ज्योत्सना, विनीता शर्मा, वंदना रावत ,मोनिका शर्मा, मोनिका वर्मा ,ममता डबराल, निशा फातिमा का सहयोग सराहनीय रहा।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों,विकास नगर प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा, हरबर्टपुर प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल तथा उप प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी तथा समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को लोहड़ी तथा मकर संक्रांति पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।






